iPhone16e पर यहां मच गई लूट, मिल रहा है हजारों रुपये सस्ता, जानिए इस धुरंधर ऑफर को
अब iPhone 16e की कीमत काफी घटा दी गई है। इससे जिन लोगों को iPhone 16e की कीमत ज्यादा लग रही थी अब वो भी इसे सस्ती कीमत में खरीद कर अपना आईफोन खरीदने का सपना पूरा कर सकेंगे।
iPhone की दीवानगी को देखते हुए ऐप्पल ने पिछले वर्ष सबसे सस्ता iPhone 16e लॉन्च किया था। अब इस वर्ष भी इसका अपग्रेड वर्जन iPhone 17e लॉन्च किया गया है। लेकिन अब iPhone 16e की कीमत काफी घटा दी गई है। इससे जिन लोगों को iPhone 16e की कीमत ज्यादा लग रही थी अब वो भी इसे सस्ती कीमत में खरीद कर अपना आईफोन खरीदने का सपना पूरा कर सकेंगे।
iPhone 16e अब कितने का हुआ
इस समय विजय सेल्स पर Apple Days सेल चल रही है जिसमें iPhone 16e सुपर से ऊपर ऑफर के साथ मिल रहा है।
इस सेल में 59,900 रुपये वाले iPhone 16e के 128 जीबी वेरिएंट की कीमत घट कर अब 55,690 रुपये कर दी गई है। इसके साथ ही अगर आपके पास एसबीआई, ऐक्सिस बैंक या आईसीआईसीआई बैंक का क्रेडिट कार्ड हैं तो आप 2000 रुपये का अतिरिक्त इंस्टेंट डिस्काउंट भी पा सकेंगे। इसके अलावा अमेरिकन एक्सप्रेस कार्ड से आप फोन पर 7,500 रुपये तक बचा सकते हैं। इससे यहां iPhone 16 बेहद सस्ती कीमत में मिल रहा है।
iPhone 16e के फीचर्स
apple iPhone 16e में A18 चिप लगाई गई है। इस iPhone 16e में 6.1 इंच की स्क्रीन पर सुपर रेटिना एक्सडीआर OLED डिस्प्ले मिलता है। फोन में 60Hz का रिफ्रेश रेट और 800 निट्स की पीक ब्राइटनेस मिलती है। कंपनी ने फोन की स्क्रीन Ceramic Shield से लेस बनाई है जो इसे तगड़ी सुरक्षा प्रदान करेगी। यह ब्लैक और व्हाइट कलर में आता है। कैमरा की बार करें तो इसमें 48 MP का सिंगल OIS बैक कैमरा दिया गया है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 12 MP का फ्रंट कैमरा लगाया गया है।
ऐप्पल अनुसार iPhone16e की बैटरी लाइफ iPhone 11 के मुकाबले 6 घंटे अधिक चलती है। इस आईफोन में भी एप्पल इंटेलिजेंस का फीचर भी है। इसके अलावा फोन को IP68 की रेटिंग मिली है जो इसे धूल और पानी से सुरक्षा प्रदान करने के लिए प्रमाणित करती है।
Published By : Kritarth Sardana
पब्लिश्ड 19 April 2026 at 15:13 IST