iPhone 17 Pro पर आया बहुत बड़ा ऑफर, धाकड़ डिस्काउंट के साथ यहां मिल रहा बेहद सस्ता
iPhone 17 Pro सबसे बेस्ट स्मार्टफोन में से एक है। लेकिन अब फ्लिपकार्ट पर इस फोन की कीमत में कटौती कर दी गई है।
- टेक्नोलॉजी न्यूज
- 2 min read
iPhone 17 Pro सबसे बेस्ट स्मार्टफोन में से एक है। हालांकि यह बेहद महंगा आईफोन है जिसकी कीमत 1,32,900 रुपये से शुरू होती है। लेकिन अब फ्लिपकार्ट पर इस फोन की कीमत में कटौती कर दी गई है। इससे शानदार कैमरा वाले इस iPhone 17 Pro को अब आप काफी सस्ती कीमत में खरीद सकते हैं।
iPhone 17 Pro ऑफर
फ्लिपकार्ट पर iPhone 17 Pro के 256GB वेरिएंट की कीमत 1,32,900 रुपये से घटाकर अब 1,22,900 रुपये कर दी गई है। इसी तरह 512 GB वेरिएंट की कीमत भी 1,52,900 रुपये से घटाकर अब 1,42,900 रुपये कर दी है।
इसके अलावा यहां बंपर बैंक ऑफर भी उपलब्ध है जिससे आप iPhone 17 Pro को फ्लिपकार्ट ऐक्सिस बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदकर 9000 रुपये का धुरंधर डिस्काउंट पा सकते हैं। अगर आपके पास फ्लिपकार्ट ऐक्सिस कार्ड नहीं है और एसबीआई, आईसीआईसीआई या ऐक्सिस बैंक का कार्ड है तब भी आपको 6000 रुपये का डिस्काउंट मिलेगा।
इतना ही नहीं यहां 47,350 रुपये तक का एक्सचेंज ऑफर भी चल रहा है जिससे आप इस महंगे आईफोन 17 प्रो को सस्ती कीमत में खरीद सकेंगे।
iPhone 17 Pro के फीचर्स
iPhone 17 Pro में प्रो फ्यूजन ट्रिपल कैमरा सेटअप मिलता है, जिसमें 48 MP का मेन बैक कैमरा, 48 MP का दूसरा अल्ट्रा वाइड कैमरा और 48 MP का ही तीसरा टेलीफोटो कैमरा लगाया गया है। तो वहीं इस फोन में भी 18 MP का फ्रंट कैमरा ‘सेंटर स्टेज’ फीचर के साथ दिया गया है।
इसमें 6.3 इंच की स्क्रीन पर Super Retina XDR डिस्प्ले मिलता है। फोन में 120Hz का रिफ्रेश रेट और 3000 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस मिलती है।
ऐप्पल ने इस आईफोन में A19 Pro चिप लगाई है। इस फोन में डायनेमिक आइलैंड भी मौजूद है। apple के अनुसार iPhone 17 Pro की बैटरी से 31 घंटे तक का वीडियो प्लेबैक मिल सकता है। इस आईफोन को IP68 की रेटिंग दी गई है जो पानी और धूल मिट्टी से सुरक्षा प्रदान करने का प्रमाण देती है।
बता दें कि iPhone 17 Pro कॉस्मिक ऑरेंज, सिल्वर और डीप ब्लू जैसे 3 रंगों में आता है।
Published By : Kritarth Sardana
पब्लिश्ड 21 June 2026 at 12:00 IST