Flipkart Goat Sale में मच गई लूट, 7000 mah बड़ी बैटरी वाला Motorola फोन मिल रहा 5000 रुपये में, जानिए ऑफर
Moto G57 Power कंपनी का बड़ी बैटरी वाला स्मार्टफोन है। लेकिन अब Flipkart Goat Sale 2026 में यह बढ़िया डिस्काउंट के साथ मिल रहा है।
- टेक्नोलॉजी न्यूज
- 2 min read
Flipkart Goat Sale 2026 में बड़े-बड़े ऑफर चल रहे हैं। हम आपको ऐसे ही ऑफर के बारे में बताने जा रहे हैं जिससे आप सस्ते दाम पर अच्छा स्मार्टफोन ले सकें। Moto G57 Power कंपनी का बड़ी बैटरी वाला स्मार्टफोन है। लेकिन अब यह सेल में बढ़िया डिस्काउंट के साथ मिल रहा है।
Moto G57 Power ऑफर
फ्लिपकार्ट की गोट सेल में Moto G57 Power 20,000 रुपये की कीमत में मिल रहा है। इतना ही नहीं इस फोन को अगर आप फ्लिपकार्ट ऐक्सिस या फ्लिपकार्ट एसबीआई बैंक के क्रेडिट कार्ड के जरिए खरीदते हैं तो आप Moto G57 Power पर 1,050 रुपये की बड़ी छूट पा सकते हैं।
इसके अलावा यहां 14,400 रुपये का एक्सचेंज ऑफर भी मौजूद है जिससे आप इस फोन को 5000 रुपये या इससे भी कम कीमत में खरीद सकते हैं।
Moto G57 Power के फीचर्स
Moto G57 Power फोन में 6.72 इंच की स्क्रीन पर 120 Hz के रिफ्रेश रेट के साथ फुल एचडी प्लस डिस्प्ले मिलता है। इस फोन में 7000 mAh की सिलिकॉन बैटरी लगाई है। फोन के साथ 33 W का फास्ट चार्जर भी मिलता है।
कंपनी का यह फोन 13 मिलिट्री ग्रेड स्टैंडर्ड (13 MIL-STD-810H) से पास हुआ है जो बताता है कि यह मजबूत फोन है और गिरने पर आसानी से टूटेगा नहीं। यह फोन Corsair, Fluidity और Regatta जैसे 3 कलर्स में आता है। यह फोन अल्ट्रा प्रीमियम पैनटोन वीगन लैदर फिनिश डिज़ाइन के साथ आता है। इस फोन में Qualcomm Snapdragon 6s Gen 4 प्रोसेसर लगाया है।
Moto G57 Power में डुअल कैमरा सेटअप मिलता है। इसमें 50 MP का Sony LYTIA 600 मेन बैक कैमरा और 8 MP का दूसरा अल्ट्रावाइड कैमरा लगाया गया है। इसके अलावा फोन में 2 इन 1 फ्लिकर सेंसर भी दिया गया है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इस फोन में 8 MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है।
Published By : Kritarth Sardana
पब्लिश्ड 5 July 2026 at 14:36 IST