Flipkart सेल में Motorola के सबसे सस्ते 5G फोन पर आया जबरदस्त ऑफर, कीमत जान खरीदने से रुक नहीं पाएंगे
Moto G35 5G कंपनी का सबसे सस्ता 5जी स्मार्टफोन है, अब फ्लिपकार्ट सेल में यह फोन और भी सस्ती कीमत में उपलब्ध हो गया है।
Moto G35 5G कंपनी का सबसे सस्ता 5जी स्मार्टफोन है, लेकिन फिर भी इसमें 50 MP का मेन बैक कैमरा और 5000 mah बैटरी जैसे कई अच्छे फीचर्स मिलते हैं। अब फ्लिपकार्ट सेल में यह फोन और भी सस्ती कीमत में उपलब्ध हो गया है। इससे ग्राहक बेहद सस्ती कीमत में अच्छे फीचर्स वाले इस फोन को खरीद सकते हैं।
Moto G35 5G कितने का हुआ
इस फोन का 4 GB रैम और 128 GB स्टोरेज वाला एक ही वेरिएंट आता है। फ्लिपकार्ट सेल में Moto G35 5G के 4 GB रैम और 128 GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 12,499 रुपये है। इस फोन को अगर आप फ्लिपकार्ट ऐक्सिस बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदेंगे तो आप फोन पर 1,100 रुपये का बंपर डिस्काउंट पा सकेंगे। इसके अलावा यहां 8,500 रुपये का एक्सचेंज ऑफर भी चल रहा है जिससे आप इस मोटोरोला फोन को बहुत सस्ती कीमत में ले सकेंगे।
Moto G35 5G के फीचर्स
Moto G35 5G की बैक साइड पर वीगन लेदर फिनिश डिजाइन दिया गया है। फोन की मोटाई 7.9 एमएम और वजन 185 ग्राम है। यह फोन Leaf Green, Guava Red, और Midnight Black जैसे 3 रंगों में आता है। यह फोन अब एंड्रॉयड 15 के साथ आता है। इसके साथ ही कंपनी 3 साल तक का सिक्युरिटी अपडेट भी देगी।
मोटोरोला ने इस फोन में 6.72 इंच का फुल एचडी डिस्प्ले 120 Hz रिफ्रेश रेट के साथ दिया है। इस फोन में 1000 निट्स की पीक ब्राइटनेस मिलती है। Motorola ने इस फोन में UNISOC T760 प्रोसेसर लगाया है जो इस सेगमेंट का सबसे तगड़ा प्रोसेसर है।
इस फोन में डॉल्बी एटमॉस से लेस डुअल स्पीकर्स मिलते हैं। फोन को आईपी 52 की रेटिंग भी दी गई है जो फोन को पानी की बूंदों और धूल से सुरक्षा प्रदान करने का काम करता है।
Moto G35 5G में 5000 mah की बैटरी लगाई गई है। कंपनी साथ में 20W का टर्बो चार्जर भी दे रही है। कंपनी ने इस फोन में डुअल कैमरा सेटअप दिया है। इसमें 50 MP का मेन क्वॉड पिक्सल बैक कैमरा और 8 MP का दूसरा अल्ट्रा वाइड कैमरा फ्लैश के साथ लगाया गया है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 16 MP का फ्रंट कैमरा मौजूद है।
Published By : Kritarth Sardana
पब्लिश्ड 8 May 2026 at 14:59 IST