Flipkart Sale में Samsung के इस शानदार फोन की कीमत में हुई भारी कटौती, मिल रहा बेहद सस्ता, फिर मत कहना बताया नहीं

Samsung Galaxy F70e 5G बेस्ट बजट स्मार्टफोन में टॉप पर आता है। अब Flipkart Sale में इस फोन की कीमत में भारी कटौती कर दी है। इससे ग्राहकों के पास सैमसंग के इस बढ़िया फोन को खरीदने का शानदार अवसर है।

samsung galaxy f70e 5g
samsung galaxy f70e 5g | Image: samsung

Samsung Galaxy F70e 5G बेस्ट बजट स्मार्टफोन में टॉप पर आता है। कंपनी ने फोन को इस साल फरवरी के महीने में लॉन्च किया था। यूं तो इस फोन की कीमत पहले से ही कम थी, लेकिन अब Flipkart Sale में इस फोन की कीमत में भारी कटौती कर दी है। इससे ग्राहकों के पास सैमसंग के इस बढ़िया फोन को खरीदने का शानदार अवसर है। 

Samsung Galaxy F70e 5G अब कितने का हुआ 

Samsung Galaxy F70e 5G के 4 GB रैम वेरिएंट की कीमत 14,499 रुपये और 6 GB वेरिएंट की कीमत 16,499 रुपये है। लेकिन अब फ्लिपकार्ट सेल में 4 GB वेरिएंट की कीमत घटकर 12,499 रुपये और 6 GB वेरिएंट की कीमत घटकर 13,999 रुपये हो गई है। इससे ग्राहकों को सेल में इस फोन पर 2000 से 2500 तक की तो सीधी बंपर छूट मिल रही है।  

इसके साथ ही अगर आप इस फोन को यहां से फ्लिपकार्ट ऐक्सिस बैंक के क्रेडिट कार्ड के जरिए खरीदते हैं तो आप फोन पर 1100 रुपये का अतिरिक्त डिस्काउंट पा सकेंगे। 

इतना ही नहीं इसके अलावा फ्लिपकार्ट पर 8,500 रुपये तक का एक्सचेंज ऑफर भी चल रहा है। इससे ग्राहक सभी ऑफर के साथ Samsung Galaxy F70e 5जी को बहुत सस्ती कीमत में खरीद सकते हैं। 

Advertisement

Samsung Galaxy F70e 5G के फीचर्स

1 डिजाइन- फोन की बैक साइड पर प्लास्टिक की जगह लैदर फिनिश डिजाइन दिया गया है। यह फोन लाइमलाइट ग्रीन और स्पॉटलाइट ब्लू जैसे 2 रंगों में आता है। इस फोन को IP54 की रेटिंग दी गई है, जो फोन को पानी की बूंदें और धूल से सुरक्षा प्रदान करने का काम करती है।

2 डिस्प्ले- इस फोन में 6.7 इंच की स्क्रीन पर HD+ डिस्प्ले मिलेगा। स्मार्टफोन में 800 निट्स की पीक ब्राइटनेस दी गई है जिससे धूप में भी स्क्रीन पर डिस्प्ले दिखेगा। इसके अलावा फोन में 120 hz का रिफ्रेश रेट दिया है।

Advertisement

3 प्रोसेसर- प्रोसेसर की बात करें तो फोन में 2.4 GHz का ऑक्टा कोर Mediatek Dimensity 6300  प्रोसेसर लगाया गया है। इसका AnTuTu स्कोर 623K का है। 

4 कैमरा- इस फोन में डुअल कैमरा सेटअप दिया गया है जिसमें 50 MP का मेन बैक कैमरा और 2 MP का डेप्थ कैमरा फ़्लैश के साथ दिया गया है। कंपनी के अनुसार इस फोन से काफी शार्प पोट्रेट फोटो खींच सकेंगे। सेल्फ़ी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 8 MP का फ्रंट कैमरा  लगाया गया है।

5 मेमोरी और स्टोरेज- इस फोन के 2 वेरिएंट आए हैं जिनमें 4 जीबी रैम, 128 जीबी स्टोरेज और 6 जीबी रैम, 128 जीबी स्टोरेज के नाम शामिल है।

6 बैटरी- इस फोन में 6000 mah की बड़ी बैटरी लगाई गई है जिसके लिए आपको चार्जर अलग से खरीदना होगा। 

7 अन्य फीचर्स- यह फोन Android 16 पर आधारित One UI 8 पर काम करता है। फोन 5जी के 12 बैंड को सपोर्ट करता है। इसके अलावा फोन में गूगल जेमिनी का सपोर्ट भी मिलता है। 

इसे भी पढ़ें- Flipkart सेल में मच गई लूट, 50000 रुपये की कीमत वाला Samsung का लेटेस्ट फोन अब मिल रहा 9000 से भी कम में, जानिए जबरदस्त ऑफर

Published By :
Kritarth Sardana
पब्लिश्ड