अपडेटेड 23 February 2026 at 15:19 IST
Redmi 15C 5G पर आ गया डिस्काउंट, अब मिल रहा है बस इतनी कीमत में, जानिए शानदार ऑफर को
Redmi 15C 5G अब डिस्काउंट के साथ आ गया है
Redmi 15C 5G को कंपनी ने पिछले वर्ष दिसंबर में लॉन्च किया था। इस फोन के 4 जीबी रैम वेरिएंट की कीमत 12,499 रुपये, 6 जीबी वेरिएंट की कीमत 13,999 रुपये और 8 जीबी वेरिएंट की कीमत 15,499 रुपये थी। लेकिन अब यह फोन डिस्काउंट के साथ आ गया है।
Redmi 15C 5G अब कितने का मिल रहा है
Redmi 15C 5G के 4 जीबी रैम 128 जीबी स्टोरेज, 6 जीबी रैम 128 जीबी और 8 जीबी 128 जीबी जैसे 3 वेरिएंट में आता है। flipkart पर अब फोन 8 जीबी वेरिएंट की कीमत घटकर 14,840 रुपये हो गई है। इसके साथ ही flipkart axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से फोन पर 742 रुपये का अतिरिक्त डिस्काउंट भी मिल रहा है। इसके अलावा फोन पर एक्सचेंज ऑफर और ईएमआई ऑफर भी चल रहा है जिससे यह फोन आपको और भी सस्ती कीमत में मिल सकता है।
Redmi 15C 5G के फीचर्स
इस फोन में 50 MP का AI डुअल कैमरा सेटअप दिया है। फोन में 8 MP का फ्रंट कैमरा लगाया गया है। इस स्मार्टफोन की मोटाई सिर्फ 7.9 एमएम है। फोन का वजन 211 ग्राम है। फोन को पानी और धूल से सुरक्षा प्रदान करने के लिए आईपी64 (IP64) की रेटिंग भी मिली है। कंपनी ने आपने इस स्मार्टफोन में MediaTek Dimensity 6300 5G प्रोसेसर लगाया है। इस फोन में 6000 mah की बैटरी लगाई गई है। कंपनी के अनुसार बैटरी 2 दिन से ज्यादा तक चल जाती है। इसके साथ यह भी बताया गया है कि फुल चार्ज होने पर इस फोन से 23 घंटे तक यूट्यूब पर वीडियो और 16 घंटे तक इंस्टाग्राम पर रील्स देखी जा सकती है। फोन में सर्कल टू सर्च जैसे जेमिनी के कई एआई फीचर्स मिलते हैं।
Published By : Kritarth Sardana
पब्लिश्ड 23 February 2026 at 15:19 IST