Dell 15 (2026): भारत में लॉन्च हुआ डेल का धाकड़ लैपटॉप, AI फीचर्स की हैं भरमार, कंटेंट बनाने से लेकर प्रेजेंटेशन एडिट करना तक सब होगा चुटकियों में, जानिए कीमत
Dell ने भारत में अपना नया लैपटॉप Dell 15 (2026) लॉन्च कर दिया है। खास बात यह है कि इस लैपटॉप में कंपनी ने Intel Core Ultra 2 सीरीज H प्रोसेसर लगाया है। इसमें AI फीचर्स भी दिए गए हैं जो यूजर्स का जीवन आसान बनाने का काम करेंगे।
Dell ने भारत में अपना नया लैपटॉप Dell 15 (2026) लॉन्च कर दिया है। यह लैपटॉप कार्बन ब्लैक और प्लेटिनम सिल्वर जैसे 2 अलग-अलग कलर में उपलब्ध रहेगा। खास बात यह है कि इस लैपटॉप में कंपनी ने Intel Core Ultra 2 सीरीज H प्रोसेसर लगाया है। इसके साथ ही इन लैपटॉप में Intel Arc ग्राफ़िक्स और एक डेडिकेटेड NPU लगाया है। कंपनी के अनुसार इन लैपटॉप का निर्माण उन यूजर्स को ध्यान में रखते हुए किया है, जो एक ही दिन में ज्यादा से ज्यादा काम करना चाहते हैं।
Dell 15 (2026) के फीचर्स
कंपनी ने इस लैपटॉप को Intel Core Ultra 7 255H और Intel Core Ultra 5 225H प्रोसेसर के 2 विकल्पों के साथ बाजार में उतारा है। डेल का यह लैपटॉप 14 Core और 16 Core के 2 विकल्पों के साथ मिलेगा। यूजर्स को इस लैपटॉप में 16 GB तक की DDR5 RAM और 1 TB तक की SSD स्टोरेज मिकेगी। यह लैपटॉप Windows 11 Home एडिशन के साथ आता है।
Dell 15 (2026) में 15.6 इंच की डिस्प्ले स्क्रीन दी गई है जिसमें Full HD+ डिस्प्ले 60 hz के रिफ्रेश रेट के साथ मिलेगा। डेल के इस लैपटॉप में 300 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस मिलेगी। लैपटॉप में एंटी-ग्लेयर पैनल भी लगाया गया है, कंपनी के अनुसार इस फीचर से स्क्रीन पर रोशनी पड़ने पर भी अच्छा डिस्प्ले दिखेगा।
बैटरी की बात करें तो डेल के इस लैपटॉप में 3 सेल वाली 41Wh की बैटरी दी गई है। इसके साथ 65W का फास्ट चार्जर भी ग्राहकों को मिलेगा। इस लैपटॉप में Wi-Fi 6, Bluetooth 5.3 के साथ USB Type-A, USB Type-C, HDMI Ports और Audio Jacks जैसे सभी कनेक्टिविटी के फीचर्स भी दिए गए हैं।
AI फीचर्स
Dell 15 में Intel Arc ग्राफिक्स और एक खास NPU लगाया है। इस फीचर से बैटरी की खपत बढ़ाए बिना, AI के जरिए कार्यों को संभालने का काम किया जाता है। इनमें प्रेजेंटेशन एडिट करना और वीडियो कॉल करना जैसे काम भी शामिल है। इसमें एक खास Copilot key भी दी गई है जो यूज़र्स को उनको काम का मैनेजमेंट करना, कंटेंट बनाना और रोज़मर्रा के कंप्यूटिंग से जुड़े कार्यों को आसान बनाने का काम करती है।
Dell 15 (2026) की कीमत और उपलब्धता
Dell 15 (2026) लैपटॉप की शुरुआती कीमत 69,699 रुपये रखी गई है। यह डेल की भारतीय आधिकारिक साइट के साथ देश भर के सभी डेल रिटेल स्टोर और मल्टी ब्रांड रिटेल स्टोर पर बिक्री के लिए उपलब्ध हो गए हैं।
इसे भी पढ़ें- Macbook Neo की कीमत में हुई भारी कटौती, फ्लिपकार्ट-अमेजन नहीं यहां मिल रहा ऐप्पल लैपटॉप सबसे सस्ता
Published By : Kritarth Sardana
पब्लिश्ड 21 April 2026 at 12:18 IST