Redmi Note 15 SE 5G पर आया बंपर ऑफर, फ्लिपकार्ट सेल में मिल रहा बस इतनी कीमत में

Redmi Note 15 SE 5G अब फ्लिपकार्ट सेल में बढ़िया ऑफर के साथ पेश हो गया है। इस फोन में Qualcomm Snapdragon 6 Gen 3 प्रोसेसर लगाया गया है।

Redmi Note 15 SE 5G | Image: xiaomi Redmi

Redmi Note 15 SE 5G को पिछले महीने अप्रैल में लॉन्च किया गया था। कंपनी ने इस फोन को Vegan Leather Finish डिजाइन दिया है। यह फोन Crimson Reserve, Frosted White और Carbon Black जैसे 3 कलर्स में आता है। लेकिन अब फ्लिपकार्ट सेल में यह फोन बढ़िया ऑफर के साथ पेश हो गया है।

Redmi Note 15 SE 5G ऑफर 

फ्लिपकार्ट सेल में Redmi Note 15 SE 5G के 6 GB रैम + 128 GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 19,999 रुपये है, 8 GB रैम + 128 GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 21,999 रुपये और 8 GB रैम + 256 GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 23,999 रुपये है। यहां पर इस फोन को अगर आप फ्लिपकार्ट ऐक्सिस या फ्लिपकार्ट एसबीआई के क्रेडिट कार्ड से खरीदते हैं तो फोन पर 1000 रुपये का जबरदस्त डिस्काउंट पा सकेंगे। इतना ही नहीं यहां 13,950 रुपये का एक्सचेंज ऑफर भी चल रहा है जिससे रेडमी फोन को आप बेहद सस्ती कीमत में खरीद सकते हैं।   

Redmi Note 15 SE 5G के फीचर्स 

कंपनी ने इस फोन को Vegan Leather Finish डिजाइन दिया है। यह फोन Crimson Reserve, Frosted White और Carbon Black जैसे 3 कलर्स में आता है। इस फोन की मोटाई 7.35 एमएम है जिस कारण यह काफी पतला स्मार्टफोन है। इस फोन में मिलिट्री ग्रेड (MIL-STD-810H) फीचर्स दिए गए हैं जो इसे एक मजबूत स्मार्टफोन बनाता है। इस फोन को IP65 के साथ IP66 की रेटिंग भी दी गई है, जो फोन को पानी और धूल-मिट्टी से सुरक्षा प्रदान करने का दावा करती है।

Redmi Note 15 SE 5G में 6.77 इंच की स्क्रीन पर Full HD + Curved AMOLED डिस्प्ले मिलेगा। स्मार्टफोन में 3200 निट्स की पीक ब्राइटनेस दी गई है। इस फोन में 120 hz का रिफ्रेश रेट दिया गया है। 

प्रोसेसर पर ध्यान दें तो इस फोन में Qualcomm Snapdragon 6 Gen 3 प्रोसेसर लगाया गया है। इस फोन के 6 GB रैम + 128 GB स्टोरेज, 8 GB रैम + 128 GB स्टोरेज और 8 GB रैम + 256 GB स्टोरेज जैसे 3 वेरिएंट पेश हुए थे ।  

रेडमी के इस फोन में डुअल कैमरा सेटअप दिया गया है जिसमें 50 MP का मेन बैक कैमरा और 2 MP का डेप्थ कैमरा फ़्लैश के साथ फ़्लैश के साथ लगाया गया है। सेल्फ़ी के लिए फोन में 20 MP का फ्रंट कैमरा मौजूद है। Redmi Note 15 SE 5G में 5800 mah की बैटरी लगाई गई है। कंपनी इसके साथ 45 W का फास्ट चार्जर भी दे रही है। 

Redmi Note 15 SE 5G फोन में डॉल्बी एटमॉस से लेस HI-Res वाले स्पीकर्स लगाए गए हैं जिनमें 300 प्रतिशत का वॉल्यूम बूस्ट फीचर भी मिलता है। यह फोन एंड्रॉयड 16 आधारित Xiaomi HyperOS 3 पर काम करता है।  

इसे भी पढ़ें-Sony के शानदार कैमरे वाले इस Motorola फोन पर आया सुपर से ऊपर ऑफर

 

Published By : Kritarth Sardana

पब्लिश्ड 6 May 2026 at 14:51 IST