Sony के शानदार कैमरे वाले इस Motorola फोन पर आया सुपर से ऊपर ऑफर, यहां मिल रहा है बस इतनी कीमत में
Moto G96 5G में कंपनी ने शानदार कैमरा और डिजाइन के साथ कई अच्छे फीचर्स दिए हैं। लेकिन अब फ्लिपकार्ट सेल में कंपनी ने इस फोन को सुपर से ऊपर ऑफर के साथ पेश कर दिया है। इससे ग्राहकों को इस अच्छे फोन को सस्ती कीमत में खरीदने का लाजवाब अवसर है।
- टेक्नोलॉजी न्यूज
- 2 min read

Moto G96 5G में कंपनी ने शानदार कैमरा और डिजाइन के साथ कई अच्छे फीचर्स दिए हैं। लेकिन अब फ्लिपकार्ट सेल में कंपनी ने इस फोन को सुपर से ऊपर ऑफर के साथ पेश कर दिया है। इससे ग्राहकों को इस अच्छे फोन को सस्ती कीमत में खरीदने का लाजवाब अवसर है। बता दें कि मोटोरोला ने इस फोन को पिछले वर्ष लॉन्च किया था।
Moto G96 5G ऑफर
फ्लिपकार्ट सेल में Moto G96 5G के 8 GB रैम, 128 GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 20,999 रुपये है। तो वहीं इस फोन के 8 GB रैम, 256 GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 22,999 रुपये है। लेकिन अगर आप इस स्मार्टफोन को फ्लिपकार्ट एसबीआई या फ्लिपकार्ट ऐक्सिस बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदते हैं तो आप फोन पर 1050 रुपये का जबरदस्त डिस्काउंट पा सकते हैं। इतना ही नहीं अलावा यहां 14,750 रुपये का एक्सचेंज ऑफर भी चल रहा है, जिससे ग्राहक फोन को बेहद सस्ती कीमत में खरीद सकते हैं।
Moto G96 5G के फीचर्स
यह फोन Ashleigh Blue, Greener Pastures, Cattleya Orchid, और Dresden Blue जैसे 4 कलर्स में आता है। कंपनी ने फोन में अल्ट्रा प्रीमियम पैनटोन वीगन लैदर फिनिश डिज़ाइन दिया है। स्मार्टफोन में 6.67 इंच की स्क्रीन पर फुल HD+ 10 बिट 3D कर्व्ड pOLED डिस्प्ले मिलता है। फोन में 144Hz का रिफ्रेश रेट और 1600 निट्स तक का पीक डिस्प्ले मिलता है। मोटोरोला ने फोन में Qualcomm Snapdragon 7s Gen 2 प्रोसेसर लगाया है।
कैमरा की बात करें तो इस फोन में डुअल कैमरा सेटअप दिया गया है। जिसमें 50 MP का Sony LYTIA 700C मेन बैक कैमरा है और 8 MP का दूसरा अल्ट्रावाइड कैमरा है। इसके आलावा फोन में 32 MP का फ्रंट कैमरा लगाया गया है। Moto G96 5G में 5500 mAh की बैटरी लगाई गई है। कंपनी फोन के साथ 33 W का टर्बो चार्जर भी देती है। फोन को पानी और धुल से सुरक्षा प्रदान करेने के लिए IP68 की रेटिंग भी मिली हुई है। इसके अलावा फोन में इन डिस्प्ले फिंगर प्रिंट स्कैनर और डुअल सिम जैसे फीचर्स भी हैं। फोन में डॉल्बी एटमॉस से लेस डुअल स्पीकर्स है।