iPhone 17 पर आया बंपर ऑफर, इधर-उधर नहीं सिर्फ यहां मिल रहा है हजारों रुपये सस्ता
iPhone 17: रविवार को छुट्टी के कारण आईफोन काफी ज्यादा खरीदा जाता है। ऐसे में अगर आप भी आज iPhone खरीदने जा रहे हैं तो हम आपको आज का सबसे बेस्ट ऑफर बताने जा रहे हैं।
- टेक्नोलॉजी न्यूज
- 2 min read
iPhone 17: रविवार को छुट्टी के कारण आईफोन काफी ज्यादा खरीदा जाता है। ऐसे में अगर आप भी आज iPhone खरीदने जा रहे हैं तो हम आपको आज का सबसे बेस्ट ऑफर बताने जा रहे हैं।
iPhone 17 बेस्ट ऑफर
आज रविवार को फ्लिपकार्ट पर iPhone 17 के 256 GB वेरिएंट की कीमत 81,900 रुपये और 512 GB वेरिएंट की कीमत 1,01,900 रुपये दिख रही है।
बेस्ट ऑफर की बात करें तो फ्लिपकार्ट ऐक्सिस या फ्लिपकार्ट एसबीआई बैंक के क्रेडिट कार्ड को इस्तेमाल कर आप 4000 रुपये का इंस्टेंट डिस्काउंट पा सकते हैं।
इतना ही नहीं फ्लिपकार्ट पर 55,750 रुपये तक का एक्सचेंज ऑफर भी मौजूद है। इससे आप iPhone 17 के बेस वेरिएंट को सिर्फ 22,150 रुपये में खरीद सकते हैं।
iPhone 17 के फीचर्स
apple iPhone 17 ब्लैक, व्हाइट, मिस्ट ब्लू, सेज (Sage) और लैवेंडर जैसे रंगों में आता है। आईफोन 17 में 6.3 इंच की स्क्रीन पर सुपर रेटिना XDR OLED डिस्प्ले 120 Hz के ProMotion रिफ्रेश रेट के साथ दिया गया है।
इस फोन में 3000 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस मिलती है। सिरेमिक शील्ड 2 आईफोन को सुरक्षा प्रदान करती है। iPhone 17 में A19 चिप है। यह 256 GB और 512 GB जैसे 2 स्टोरेज वेरिएंट में उपलब्ध रहता है।
iPhone 17 में डुअल फ्यूजन रियर कैमरा सिस्टम लगाया गया है जिसमें 48 MP का मेन बैक कैमरा और 48 MP का दूसरा अल्ट्रावाइड कैमरा मिलता है। फोन का मेन बैक कैमरा 12 MP के 2X टेलीफोटो कैमरा का भी काम कर सकता है। तो वहीं फोन में 18 MP का फ्रंट कैमरा ‘सेंटर स्टेज’ फीचर के साथ दिया गया है।
ऐप्पल के अनुसार iPhone 17 की बैटरी से 30 घंटे का वीडियो प्लेबैक मिलेगा। फोन को IP68 की रेटिंग दी गई है जो पानी और धूल मिट्टी से सुरक्षा प्रदान करने का प्रमाण देती है।
Published By : Kritarth Sardana
पब्लिश्ड 26 July 2026 at 15:10 IST