मात्र 2499 रुपये में घर लाए Samsung का ट्रिपल कैमरा सेटअप वाला यह शानदार फोन, जानिए ये जबरदस्त ऑफर
Samsung Galaxy A57 5G के लॉन्च के बाद Galaxy A56 5G भले ही पुराना हो गया है। लेकिन अब कंपनी ने इस फोन पर बढ़िया ऑफर पेश कर Samsung Galaxy A56 5G की कीमत घटा दी है।
- टेक्नोलॉजी न्यूज
- 2 min read
Samsung Galaxy A57 5G के लॉन्च के बाद Galaxy A56 5G भले ही पुराना हो गया है। लेकिन अब कंपनी ने इस फोन पर बढ़िया ऑफर पेश कर Samsung Galaxy A56 5G की कीमत घटा दी है। इससे शानदार फीचर्स वाले इस फोन को ग्राहक अब सस्ती कीमत में खरीद सकते हैं।
Samsung Galaxy A56 5G ऑफर
यह बढ़िया ऑफर सैमसंग की भारतीय आधिकारिक साइट पर मौजूद है जहां Samsung Galaxy A56 5G के 8 जीबी रैम +128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 40,999 रुपये, 8 जीबी रैम + 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 44,999 रुपये और 12 जीबी रैम +256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 50,499 रुपये है।
अब आप यहां से किसी भी बैंक के क्रेडिट कार्ड के जरिए फोन को खरीदकर 3500 रुपये का बंपर डिस्काउंट पा सकते हैं।
इसके अलावा यहां 35,000 रुपये तक का एक्सचेंज ऑफर भी मौजूद है जिससे ग्राहक फोन के 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को मात्र 2,499 रुपये में खरीद सकते हैं।
Samsung Galaxy A56 5G के फीचर्स
Samsung Galaxy A56 ऑलिव, लाइट ग्रे और ग्रेफ़ाइट जैसे 3 रंगों में आता है। इस स्मार्टफोन में सैमसंग का अपना Exynos 1580 प्रोसेसर लगाया गया है। इस फोन में 6.7 इंच की स्क्रीन पर Full HD+ Super AMOLED डिस्प्ले मिलता है। फोन में 120Hz का रिफ्रेश रेट दिया गया है।
सैमसंग के स्मार्टफोन में ट्रिपल कैमरा सेटअप मिलता है जिसमें 50 MP का मेन OIS कैमरा, 12 MP का अल्ट्रा वाइड और 5 MP का मैक्रो कैमरा दिया गया है। तो वहीं 12 MP का फ्रंट कैमरा लगाया गया है।
Samsung Galaxy A56 फोन में 5,000 mAh की बैटरी मिलती है जो 45 W की फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इस स्मार्टफोन को IP67 की रेटिंग मिली है जो फोन को पानी और धूल से सुरक्षा प्रदान करती है। यह फोन Android 15 पर आधारित OneUI 7 पर चलता है।
Published By : Kritarth Sardana
पब्लिश्ड 6 June 2026 at 22:07 IST