Google के इस धुरंधर फोन पर आया बंपर ऑफर, यहां मिल रहा बेहद सस्ती कीमत में
Google Pixel 10 का मुकाबला ऐप्पल के iPhone 17 से होता है। अच्छी बात यह भी है कि फ्लिपकार्ट पर एक बार फिर Google Pixel 10 के दामों में कटौती कर दी है।
- टेक्नोलॉजी न्यूज
- 2 min read

Google Pixel 10 का मुकाबला ऐप्पल के iPhone 17 से होता है। इस फोन में ट्रिपल कैमरा सेटअप मिलता है जिसमें टेलीफोटो कैमरा भी शामिल है। अच्छी बात यह भी है कि फ्लिपकार्ट पर एक बार फिर Google Pixel 10 के दामों में कटौती कर दी है। इसलिए अगर आपको एक नया फ्लैगशिप फोन लेना है तो Google Pixel 10 एक शानदार विकल्प है।
Google Pixel 10 ऑफर
फ्लिपकार्ट पर Google Pixel 10 की कीमत 79,999 रुपये से घटकर अब 74,999 रुपये हो गई है। इतना ही नहीं यहाँ से अगर आप इस फोन को एचडीएफसी बैंक के क्रेडिट कार्ड से लेंगे तो आप फोन पर 4000 रुपये का अतिरिक्त डिस्काउंट पा सकते हैं।
इसके अलावा यहां 48,650 रुपये तक का एक्सचेंज ऑफर भी चल रहा है जिससे आप गूगल पिक्सेल 10 को अब बहुत सस्ती कीमत में खरीद सकते हैं।
Google Pixel 10 के फीचर्स
Google Pixel 10 फोन में 6.3 इंच की स्क्रीन पर Actua display मिलता है। इस फोन में 120 Hz का रिफ्रेश रेट और 3000 निट्स की पीक ब्राइटनेस मिलती है। गूगल पिक्सल 10 में कंपनी ने अपना लेटेस्ट Google Tensor G5 प्रोसेसर के लगाया है।
Advertisement
यह स्मार्टफोन 12 जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज के सिंगल वेरिएंट में आता है। यह फोन Obsidian, Frost, Indigo, और Lemongrass जैसे 4 रंगों में मिलता है।
गूगल के इस फोन में ट्रिपल कैमरा सेटअप मिलता है जिसमें 48 MP का मेन वाइड कैमरा, 13 MP का अल्ट्रा वाइड कैमरा और 10.8 MP का टेलीफोटो कैमरा लगाया है। तो वहीं फोन में 10.5 MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है। फोन में 4970 mah की बैटरी लगाई गई है। फोन को पानी और धूल-मिट्टी से सुरक्षा प्रदान करने के लिए IP68 की रेटिंग मिली हुई है।
Advertisement
Google Pixel 10 में जबरदस्त AI फीचर्स मिलते हैं जिससे Gemini का बहुत ऐप में लाजवाब सपोर्ट मिलता है।