Best SmartPhones Under 15K: 15000 रुपये से कम कीमत के ये हैं धुरंधर स्मार्टफोन, जानिए सभी के फीचर्स
Best SmartPhones Under 15000: अब 15000 रुपये के बजट में भी बहुत अच्छे फोन आ रहे हैं। हम आपको 15000 रुपये की रेंज के अंदर सबसे अच्छे स्मार्टफोन बताने जा रहे हैं।
Best SmartPhones Under 15000: अच्छा स्मार्टफोन रखना सबको अच्छा लगता है लेकिन सबका एक सीमित बजट भी होता है। अब 15000 रुपये के बजट में भी बहुत अच्छे फोन आ रहे हैं जिससे आपको अच्छा फोन लेने के लिए ज्यादा पैसे खर्च करने की जरूरत भी नहीं है। हम आपको 15000 रुपये की रेंज के अंदर सबसे अच्छे स्मार्टफोन बताने जा रहे हैं।
कौन से हैं वो अच्छे स्मार्टफोन
Samsung Galaxy M17e 5G- यह सैमसंग का लेटेस्ट स्मार्टफोन है। इस फोन में MediaTek Dimensity 6300 5G प्रोसेसर लगाया है। फोन में 6.7 इंच की स्क्रीन 120 hz के रिफ्रेश रेट पर HD+ रिजॉल्यूशन मिलता है। इस फोन में डुअल कैमरा सेटअप लगाया गया है जिसमें 50 MP के मेन बैक कैमरे के साथ 2 MP का डेप्थ कैमरा फ़्लैश के साथ दिया गया है। फोन में 8 MP का फ्रंट कैमरा मौजूद है। यह फोन 6000 mah की बैटरी के साथ मिलेगा। एमेजोन पर Samsung Galaxy M17e 5G के 4 GB रैम + 128 GB स्टोरेज की कीमत 13,999 रुपये और 6 GB रैम + 128 GB स्टोरेज की कीमत 15,499 रुपये है।
Redmi 15A 5G- यह रेडमी का एकदम नया स्मार्टफोन है। इस फोन में 6.9 इंच की स्क्रीन पर HD+ डिस्प्ले 120 hz के रिफ्रेश रेट के साथ मिलेगा। फोन में Octa-core T8300 5G प्रोसेसर लगाया गया है। रेडमी फोन में डुअल कैमरा सेटअप है जिसमें 32 MP का मेन बैक कैमरा के साथ सेंसर लगाया गया है। इसमें 8 MP का फ्रंट कैमरा लगाया गया है। स्मार्टफोन में 6300 mah की बैटरी दी गई है। कंपनी फोन के साथ 15W का फास्ट चार्जर भी दे रही है। फ्लिपकार्ट पर REDMI 15A 5G के 4GB रैम + 64GB स्टोरेज की कीमत 12,999 रुपये और 4GB रैम + 128GB स्टोरेज की कीमत 14,499 रुपये है।
Samsung Galaxy F70e 5G- यह फोन इसी वर्ष फरवरी में लॉन्च हुआ है। इस फोन में 6.7 इंच की स्क्रीन पर HD+ डिस्प्ले मिलेगा। स्मार्टफोन में 800 निट्स की पीक ब्राइटनेस दी गई है जिससे धूप में भी स्क्रीन पर डिस्प्ले दिखेगा। फोन में Mediatek Dimensity 6300 प्रोसेसर लगाया गया है। इस फोन में डुअल कैमरा सेटअप दिया गया है जिसमें 50 MP का मेन बैक कैमरा और 2 MP का डेप्थ कैमरा फ़्लैश के साथ दिया गया है। फोन में 8 MP का फ्रंट कैमरा लगाया गया है। इस फोन में 6000 mah की बड़ी बैटरी लगाई गई है। फ्लिपकार्ट पर फोन के 4 जीबी रैम, 128 जीबी स्टोरेज की कीमत 12,999 रुपये और 6 जीबी रैम, 128 जीबी स्टोरेज की कीमत 14,999 रुपये है।
Moto G57 Power- यह फोन 13 मिलिट्री ग्रेड स्टैंडर्ड (13 MIL-STD-810H) से पास हुआ है जो बताता है कि यह मजबूत फोन है और गिरने पर आसानी से टूटेगा नहीं। इस फोन में Qualcomm Snapdragon 6s Gen 4 प्रोसेसर लगाया है। इस फोन में डुअल कैमरा सेटअप मिलता है। इसमें 50 MP का Sony LYTIA 600 मेन बैक कैमरा और 8 MP का दूसरा अल्ट्रावाइड कैमरा लगाया गया है। फोन में 8 MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है। इस फोन में 6.7 इंच की स्क्रीन पर एचडी प्लस डिस्प्ले मिलता है। इस फोन में 7000 mAh की सिलिकॉन बैटरी लगाई है। Moto G57 Power का 8 GB रैम और 128 GB स्टोरेज वाला वेरिएंट फ्लिपकार्ट पर 14,999 रुपये में उपलब्ध है।
Published By : Kritarth Sardana
पब्लिश्ड 5 April 2026 at 14:30 IST