अपडेटेड 12 February 2026 at 14:24 IST
Best SmartPhone Under 20000: स्मार्टफोन लेने का बजट है 20000 रुपये, तो ये हैं सबसे अच्छे फोन जानिए फीचर्स और कीमत
हम आपको 20000 से कम कीमत वाले स्मार्टफोन बताने जा रहे हैं जिनमें फीचर्स की भी भरमार है
अच्छा स्मार्टफोन हर कोई लेना चाहता है लेकिन हर किसी का अपना अपना बजट होता है। लेकिन कम कीमत में भी अब अच्छे फीचर्स वाले स्मार्टफोन आते हैं। हम आपको 20000 से कम कीमत वाले स्मार्टफोन बताने जा रहे हैं जिनमें फीचर्स की भी भरमार है।
Best SmartPhone Under 20000
1 Moto G67 Power 5G: मोटोरोला का यह मिलिट्री ग्रेड स्टैंडर्ड वाला स्मार्टफोन है, जिसे पानी और धूल से सुरक्षा प्रदान करने के लिए IP64 की रेटिंग भी मिली हुई है। फोन में Qualcomm Snapdragon 7s Gen 2 प्रोसेसर है। Moto G67 Power 5G में डुअल कैमरा सेटअप दिया गया है जिसमें 50 MP का Sony LYTIA 600 मेन बैक कैमरा है और 8 MP का दूसरा अल्ट्रावाइड कैमरा तो वहीं फ्रंट कैमरा 32 MP का दिया गया है। फोन में 6.7 इंच का Full HD डिस्प्ले मिलता है। फोन में 7000 mAh की बैटरी है। फोन एंड्रॉयड 15 पर काम करता है। स्मार्टफोन में 8 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज मिलती है। फोन की कीमत 15,999 रुपये है।
2 Redmi 15 5G: इस फोन में 7000 mah की इवी ग्रेड बैटरी है। फोन में 6.67 इंच की स्क्रीन पर फुल एचडी प्लस डिस्प्ले मिलता है। स्मार्टफोन में Snapdragon 6s Gen 3 प्रोसेसर लगाया गया है। इसमें 50 MP का एआई डुअल कैमरा सेटअप दिया है। 8 MP का फ्रंट कैमरा मौजूद है। फोन एंड्राइड 15 पर काम करता है। Redmi 15 5G फोन के 6GB रैम+ 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 15,374 और 8GB रैम + 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 18,320 रुपये है।
3 Samsung Galaxy M36 5G : सैमसंग के इस फोन में 5000 mah की बैटरी है। फोन में 6.7 इंच की स्क्रीन पर Super AMOLED डिस्प्ले मिलता है। स्मार्टफोन में Exynos प्रोसेसर लगाया गया है। इसमें ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया है जसमें 50 MP का मेन बैक कैमरा, 8 MP का दूसरा अल्ट्रावाइड कैमरा और 2 MP का तीसरा कैमरा मौजूद है। फोन में 13 MP का फ्रंट कैमरा लगाया गया है। फोन एंड्राइड 15 पर काम करता है। Samsung Galaxy M36 5G फोन के 6 GB रैम+ 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 16,999 और 8GB रैम + 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 18,499 रुपये है।
4 Oppo A6X 5G- ओप्पो के इस फोन में 6.75 इंच का की स्क्रीन पर HD+ डिस्प्ले मिलता है। फोन में Mediatek Dimensity 6300 प्रोसेसर लगाया गया है। फोन में 13MP का डुअल रियर कैमरा सेटअप मिलता है। सेल्फ़ी के लिए 5 MP का फ्रंट कैमरा मिलता है। फोन के 6GB रैम + 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 16,999 रुपये है।
इसे भी पढ़ें- Samsung Galaxy S26 Series के लॉन्च से पहले Galaxy S25 Ultra पर आया बंपर डिस्काउंट, जानिए अब फोन कितने का मिल रहा
Published By : Kritarth Sardana
पब्लिश्ड 12 February 2026 at 14:24 IST