Samsung Galaxy Unpacked 2026 में Flip 8 के साथ लॉन्च हुए 2 नए फोल्ड फोन Galaxy Z Fold 8 और Fold 8 Ultra, स्मार्टवॉच भी हुई पेश, जानिए कीमत
Samsung Galaxy Unpacked 2026 इवेंट बुधवर 22 जुलाई को लंदन में आयोजित हुआ। इस बार कंपनी ने 1 फ्लिप और 2 फोल्ड स्मार्टफोन लॉन्च किए हैं जिनमें Samsung Galaxy Z Fold 8, Galaxy Z Fold 8 Ultra और Galaxy Z Flip 8 के नाम शामिल हैं।
- टेक्नोलॉजी न्यूज
- 3 min read
Samsung Galaxy Unpacked 2026 इवेंट बुधवर 22 जुलाई को लंदन में आयोजित हुआ। इस इवेंट में कंपनी ने अपने वर्ष 2026 के फ्लैगशिप फोल्ड और फ्लिप स्मार्टफोन के साथ स्मार्टवॉच भी लॉन्च की। हालांकि सैमसंग पिछले 7 वर्षों से हर वर्ष 1 फोल्ड और 1 फ्लिप स्मार्टफोन लॉन्च करती आई है। लेकिन इस बार कंपनी ने 1 फ्लिप और 2 फोल्ड स्मार्टफोन लॉन्च किए हैं जिनमें Samsung Galaxy Z Fold 8, Galaxy Z Fold 8 Ultra और Galaxy Z Flip 8 के नाम शामिल हैं।
इसके साथ Samsung Galaxy Watch Ultra 2 और Galaxy Watch 9 भी पेश की गई। इनके अलावा सैमसंग ने पहली बार स्मार्ट ग्लास को भी दुनिया के सामने दिखाया, हालांकि यह अभी लॉन्च नहीं किया गया है।
डिजाइन में हुआ बड़ा बदलाव
सैमसंग ने अपने इवेंट में बताया कि इस बार उसने अलग-अलग तरह के यूजर्स को ध्यान में रखकर 2 फोल्ड फोन लॉन्च किए हैं। Galaxy Z Fold 8 को उन यूजर्स को ध्यान में रखते हुए लॉन्च किया गया है जो फोन का किताबें, अखबार आदि सब कुछ पढ़ने के लिए इस्तेमाल करते हैं। तो वहीं Galaxy Z Fold 8 Ultra उन यूजर्स को ध्यान में रखते हुए पेश किया गया है जो मनोरंजन के लिए फोन में वीडियो देखना पसंद करते हैं।
Samsung Galaxy Z सीरीज से अब तक के सबसे पतले फोल्ड और फ्लिप स्मार्टफोन लॉन्च हुए हैं। Galaxy Z Fold 8 को एक अलग और कॉम्पैक्ट रूप दिया गया है। नई Galaxy Z सीरीज़ में सैमसंग ने नई Flex Titanium टेक्नोलॉजी लगाई है जो एक टाइटेनियम-बेस्ड डिस्प्ले स्ट्रक्चर पेश करती है। इस तकनीक के जरिए सैमसंग को फोल्ड और फ्लिप फोन को पतले के साथ मजबूत बनाने में भी सफलता हासिल हुई है।
AI पर भी दिया जोड़
फ्लैगशिप फोन के नाते सैमसंग ने हार्डवेयर के साथ AI पर भी जोड़ दिया है। इस बार Google Gemini के साथ Galaxy AI के नए AI फीचर्स भी पेश किए गए हैं जो इसे Galaxy S26 सीरीज से भी आगे ले जाती है।
भारत में ही बनेंगे नए फोल्ड और फ्लिप फोन
सैमसंग साउथवेस्ट एशिया के प्रेसिडेंट और CEO जेबी पार्क ने कहा, "पिछले सात वर्ज़न में हमारे फोल्डेबल स्मार्टफ़ोन को जो रिस्पॉन्स मिला है, वह इस कैटेगरी में सैमसंग की लीडरशिप को फिर से साबित करता है, जिसकी शुरुआत हमने ही की थी। कस्टमर्स सैमसंग फोल्डेबल्स को उनके खास डिज़ाइन और पर्सनलाइज़्ड गैलेक्सी AI एक्सपीरियंस के लिए चुन रहे हैं, जो प्रोडक्टिविटी और क्रिएटिविटी को बढ़ावा देते हैं। बेहतरीन हार्डवेयर इंजीनियरिंग और मज़बूत डिज़ाइन वाले ये डिवाइस भारत में बनाए जाते हैं और देश में हमारी R&D क्षमताओं का इन्हें सपोर्ट मिलता है। इससे हमें ऐसे इनोवेशन करने में मदद मिलती है जो हमारे कस्टमर्स की बदलती ज़रूरतों को पूरा करते हैं।"
कीमत
Samsung Galaxy Z Flip 8 के 2 वेरिएंट आए हैं जिनमें 12 GB रैम + 256 GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 1,24,999 और 12 GB रैम + 512 GB स्टोरेज की कीमत 1,44,999 रुपये है।
Samsung Galaxy Z Fold 8 के 12 GB रैम + 256 GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 1,79,999 रुपये और 12 GB रैम + 512 GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 1,99,999 रुपये और 16 GB रैम + 1 TB स्टोरेज वाले टॉप वेरिएंट की कीमत 2,39,999 रुपये है।
Samsung Galaxy Z Fold 8 Ultra के 12 GB रैम + 256 GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 1,99,999 रुपये, 12 GB रैम + 512 GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 2,19,999 रुपये और टॉप वेरिएंट 16 GB रैम + 1 TB स्टोरेज की कीमत 2,59,999 रुपये है।
Published By : Kritarth Sardana
पब्लिश्ड 23 July 2026 at 09:28 IST