Samsung Galaxy S26+ की कीमत में हुई भारी कटौती, सिर्फ यहां मिल रहा है छप्पर फाड़ डिस्काउंट
Samsung Galaxy S26+ कंपनी का शानदार फीचर्स वाला फोन है। अगर आप एक फ्लैगशिप स्मार्टफोन की तलाश में हैं तो ये फोन अब जबरदस्त ऑफर के साथ उपलब्ध हो गया है। हम अपको इस फोन के ऑफर, कीमत के साथ फीचर्स भी बताएंगे।
- टेक्नोलॉजी न्यूज
- 2 min read

Samsung Galaxy S26+ कंपनी का शानदार फीचर्स वाला फोन है। अगर आप एक फ्लैगशिप स्मार्टफोन की तलाश में हैं तो ये फोन अब जबरदस्त ऑफर के साथ उपलब्ध हो गया है। हम अपको इस फोन के ऑफर, कीमत के साथ फीचर्स भी बताएंगे।
Samsung Galaxy S26+ ऑफर
Samsung Galaxy S26+ के 12 GB RAM + 256 GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत पहले 1,19,999 रुपये थी अब फ्लिपकार्ट पर इस फोन की कीमत घट कर 89,499 रुपये हो गई है।
इसके साथ हिउ अगर आप इस फोन को फ्लिपकार्ट ऐक्सिस या फ्लिपकार्ट एसबीआई क्रेडिट कार्ड से लेंगे तो आपको 4000 रुपये का बंपर डिस्काउंट मिलेगा। इसके अलावा यहां 47,350 रुपये का एक्सचेंज ऑफर भी उपलब्ध है जिससे आपको यह फोन बहुत सस्ता मिल सकता है।
Samsung Galaxy S26+ के फीचर्स
Samsung Galaxy S26+ में 6.7 इंच की स्क्रीन पर QHD+ Dynamic AMOLED 2X डिस्प्ले मिलता है। इस फोन में 120 Hz का रिफ्रेश रेट दिया गया है। फोन की स्क्रीन Corning Gorilla Glass Victus 2 से लेस है।
Advertisement
इस स्मार्टफोन में Exynos 2600 का डेका कोर प्रोसेसर लगाया गया है। बता दें कि यह दुनिया का पहला 2 nm (नैनो मीटर) वाला Exynos 2600 प्रोसेसर है। कैमरा की बात करें तो इस फोन में ट्रिपल कैमरा सेटअप लगाया गया है जिसमें 50 MP का मेन बैक कैमरा, 12 MP का दूसरा अल्ट्रा वाइड और 10MP का तीसरा टेलीफोटो कैमरा फ़्लैश के साथ उपलब्ध है। फोन में 12 MP का फ्रंट कैमरा मिलता है।
Samsung Galaxy S26+ में 4900 mah की बैटरी लगाई गई है। फोन को IP68 की रेटिंग मिली है जो फोन को पानी और धूल-मिट्टी से सुरक्षा प्रदान करने को लेकर प्रमाणित करती है। यह फोन 12 GB रैम, 256 GB स्टोरेज और 12 GB रैम, 512 GB स्टोरेज जैसे 2 वेरिएंट के साथ बाजार में उपलब्ध है। Samsung Galaxy S26+ फोन Android 16 पर आधारित One UI 8.5 ओएस के साथ आता है।