अपडेटेड 24 February 2026 at 08:14 IST
iPhone 18: भगवे रंग में धूम मचाने के बाद लाल रंग में हो सकती है आईफोन की वापसी, ऐप्पल कर रहा है टेस्टिंग
ऐप्पल नए iPhone 18 Pro और Pro Max वेरिएंट को Deep Red कलर में भी लॉन्च कर सकता है।
Apple हर साल की तरह इस साल भी सितंबर में अपनी नई iPhone 18 सीरीज लॉन्च करेगा। लेकिन अभी फरवरी से ही नई iPhone 18 सीरीज को लेकर अपडेट आने शुरू हो गए हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार ऐप्पल नए iPhone 18 Pro और Pro Max वेरिएंट को Deep Red कलर में भी लॉन्च कर सकता है। रिपोर्ट के अनुसार ऐप्पल फिलहाल इसकी टेस्टिंग कर रही है। बता दें कि ऐप्पल ने iPhone 13 को भी रेड कलर में लॉन्च किया था। लेकिन उसके बाद से रेड कलर में कोई नया आईफोन लॉन्च नहीं हुआ।
क्यूं हो रही है टेस्टिंग
ऐप्पल ने पिछले वर्ष जब iPhone 17 के प्रो और प्रो मैक्स वेरिएंट को Cosmic Orange कलर में लॉन्च किया था तो इस कलर ने तहलका मचा दिया था। भारत में यूजर्स ने इसे सोशल मीडिया में भगवा आईफोन का नाम दे दिया गया था। X पर लोगों ने इसे RSS के 100 वर्ष पूरे होने पर स्पेशल एडीशन तक बता दिया था। Cosmic Orange कलर वाला iPhone भारत में बहुत ज्यादा लोकप्रिय हुआ। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ और भाजपा के ज्यादातर नेताओं के हाथों में कॉस्मिक ऑरेंज कलर वाला आईफोन ही दिखता है। इनके साथ देश के साधु-संतों ने भी बड़े स्तर पर कॉस्मिक ऑरेंज वाला आईफोन अपना लिया।
अब iPhone 18 सीरीज में कॉस्मिक ऑरेंज कलर वापस आएगा या नहीं इसका तो पता नहीं। लेकिन अभी कंपनी iPhone 18 पर Deep Red कलर की टेस्टिंग कर रही है। इसके बाद कंपनी नए आईफोन को इस कलर में लाने का फैसला करेगी। लेकिन हो सकता है कि Cosmic Orange कलर में iPhone 17 की लोकप्रियता को देखते हुए इस वर्ष भी iPhone 18 में ये कलर आ जाए। हालांकि ऐप्पल ने अभी iPhone 18 के किसी कलर को लेकर कुछ नहीं कहा है।
4 मार्च को होगा ऐप्पल इवेंट
वैसे भी कंपनी अपने 4 मार्च 2026 को अमेरिका के न्यूयॉर्क में ऐप्पल इवेंट का आयोजन करने में पूरी तरह व्यस्त है। इस इवेंट में कंपनी नया iPhone 17e लॉन्च कर सकती है।
इसे भी पढ़ें- Apple Event 2026: होने जा रहा है साल का पहला ऐप्पल इवेंट, होली पर लॉन्च होगा iPhone 17e?
Published By : Kritarth Sardana
पब्लिश्ड 24 February 2026 at 08:14 IST