अपडेटेड 3 March 2026 at 11:03 IST
iPad Air: Apple ने 11 और 13 इंच के 2 वेरिएंट में लॉन्च किया नया आईपैड, मिलेगा लिक्विड रेटिना डिस्प्ले
iPhone17e के बाद apple ने iPad Air भी भारत समेत दुनिया भर में लॉन्च कर दिया है। यह दोनों आईपैड स्पेस ग्रे, स्टारलाइट, पर्पल और ब्लू जैसे 4 कलर्स में आए हैं।
iPhone17e के बाद apple ने iPad Air भी भारत समेत दुनिया भर में लॉन्च कर दिया है। नए आईपैड के लॉन्च की जानकारी हमने आपको पहले ही दे दी थी। ऐप्पल ने नए iPad Air को 11 इंच और 13 इंच के 2 वेरिएंट में पेश किया है। इनमें भी दोनों आईपैड के सेलुलर और वाईफाई मॉडल अलग अलग स्टोरेज के वेरिएंट के साथ लॉन्च हुए हैं।
iPad Air के फीचर्स
यह दोनों आईपैड स्पेस ग्रे, स्टारलाइट, पर्पल और ब्लू जैसे 4 कलर्स में आए हैं। iPad Air के दोनों वेरिएंट में M4 चिप लगाई गई है। इसके 11 इंच और 13 इंच दोनों वेरिएंट में लिक्विड रेटिना डिस्प्ले मिलता है। 11 इंच वेरिएंट में 2360 x 1640 पिक्सल का रेजोल्यूशन और 13 इंच के वेरिएंट में 2732 x 2048 पिक्सल का रेजोल्यूशन मिलता है। 11 इंच के वेरिएंट में 500 निट्स की पीक ब्राइटनेस और 13 इंच के वेरिएंट में 600 निट्स की पीक ब्राइटनेस मिलेगी।
कैमरा पर ध्यान दें तो दोनों वेरिएंट में 12 MP का बैक कैमरा और 12 MP का ही फ्रंट कैमरा लगाया गया है। दोनों वेरिएंट में 4K पर वीडियो रिकॉर्डिंग करने की सुविधा मिलती है।
कॉल, वीडियो रिकॉर्डिंग और ऑडियो रिकॉर्डिंग के लिए दोनों आईपैड में डुअल माइक्रोफोन दिए गए हैं। ऐप्पल ने नए iPad Air के सेलुलर मॉडल को सिर्फ e-sim के पेश किया है। यह फिजिकल सिम को सपोर्ट नहीं करेगा।
बैटरी की बात करें तो कंपनी के अनुसार दोनों वेरिएंट में 10 घंटे तक की बैटरी लाइफ मिलेगी। दोनों वेरिएंट iPadOS 26 पर काम करते हैं। दोनों iPad Air 128 GB, 256 GB, 512 GB और 1 TB जैसे 4 वेरिएंट में उपलब्ध होंगे। इन दोनों आईपैड को apple pencil और कीबोर्ड का सपोर्ट भी मिलता है। इसके अलावा दोनों वेरिएंट में Apple Intelligence के विभिन्न फीचर्स भी मिलते हैं।
iPad Air कीमत और उपलब्धता
iPad Air 11 इंच Wifi मॉडल की कीमत
128 GB- 64,900 रुपये
256 GB- 74,900 रुपये
512 GB- 94,900 रुपये
1 TB- 1,14,900 रुपये
iPad Air 11 इंच Wifi + सेलुलर मॉडल की कीमत
128 GB- 79,900 रुपये
256 GB- 89,900 रुपये
512 GB- 1,09,900 रुपये
1 TB- 1,29,900 रुपये
iPad Air 13 इंच Wifi मॉडल की कीमत
128 GB- 84,900 रुपये
256 GB- 94,900 रुपये
512 GB- 1,14,900 रुपये
1TB- 1,34,900 रुपये
iPad Air 13 इंच Wifi + सेलुलर मॉडल की कीमत
128 GB- 99,900 रुपये
256 GB- 1,09,900 रुपये
512 GB- 1,29,900 रुपये
1TB- 1,49,900 रुपये
iPhone 17e की तरह iPad Air के भी प्री-ऑर्डर 4 मार्च से ऐप्पल की भारतीय आधिकारिक साइट पर शुरू होंगे और 11 मार्च से यह सेल के लिए सभी ऐप्पल स्टोर के साथ बड़े रिटेल स्टोर पर भी उपलब्ध हो जाएगा।
इसे भी पढ़ें- iPhone 17e भारत में हुआ लॉन्च, एक ही कैमरा से मिलेगा 2 कैमरे का मजा, जानिए फीचर्स और कीमत
Published By : Kritarth Sardana
पब्लिश्ड 3 March 2026 at 10:53 IST