अपडेटेड 3 March 2026 at 08:43 IST
iPhone 17e भारत में हुआ लॉन्च, एक ही कैमरा से मिलेगा 2 कैमरे का मजा, जानिए फीचर्स और कीमत
पहले ऐसे कयास लगाए जा रहे थे कि 4 मार्च को iPhone17e लॉन्च होगा। लेकिन apple ने अचानक से iPhone17e को लॉन्च कर ऐप्पल लवर्स को खुशम खुश कर दिया है।
- टेक्नोलॉजी न्यूज
- 3 min read

iPhone 17e को apple ने भारत समेत दुनिया भर में लॉन्च कर दिया है। पहले ऐसे कयास लगाए जा रहे थे कि 4 मार्च को apple event में कंपनी अपना नया आईफोन लॉन्च करेगी। लेकिन ऐप्पल ने अचानक से iPhone17e को लॉन्च कर ऐप्पल लवर्स को खुशम खुश कर दिया है। हालांकि ऐप्पल के सीईओ टिम कुक ने अपनी एक्स पोस्ट से इसका एक संकेत जरूर दिया था। टिम कुक ने एक्स पर लिखा था “A big week ahead. It all starts Monday morning! #AppleLaunch” यानि एक बड़ा हफ्ता आने वाला है। यह सब सोमवार सुबह से शुरू होगा! इसके बाद कुक ने हैश टैग के साथ ऐप्पल लॉन्च लिखा। खैर अब iPhone 17 सीरीज का सबसे सस्ता iPhone 17e लॉन्च हो गया है और हम आपको इसके फीचर्स बताने जा रहे हैं।
iPhone 17e के फीचर्स
1 डिजाइन- इस बार ऐप्पल ने iPhone 17e को ब्लैक, व्हाइट के साथ सॉफ्ट पिंक कलर में भी लॉन्च किया है। फोन की बॉडी को एल्यूमीनियम डिजाइन दिया गया है। फ्रंट स्क्रीन Ceramic Shield 2 से लेस है। इसमें एक्शन बटन भी लगाया गया है। इस आईफोन को IP68 की रेटिंग दी गई है जो इसे पानी और धूल-मिट्टी से सुरक्षा प्रदान करने का काम करेगी।
2 डिस्प्ले- इया आईफोन में 6.1 इंच की स्क्रीन पर Super Retina XDR डिस्प्ले दिया गया है। फोन में 2532 x 1170 पिक्सल पर रेजोल्यूशन मिलेगा। इस आईफोन में 800 निट्स की पीक ब्राइटनेस और HDR पर 1200 निट्स की पीक ब्राइटनेस मिलेगी।
3 प्रोसेसर- ऐप्पल ने अपने नए iPhone 17e में A19 चिप लगाई है।
Advertisement
4 कैमरा- iPhone 17e में 48MP Fusion सिंगल बैक कैमरा सिस्टम है। यह सिंगल कैमरा सिस्टम 2x टेलीफोटो लेंस का भी काम करेगा। सेल्फ़ी और फेसटाइम के लिए फोन में 12 MP का फ्रंट कैमरा लगाया गया है।
5 बैटरी- कंपनी के अनुसार आईफोन17ई में 26 घंटे का वीडियो प्लेबैक मिलेगा। ऐप्पल के 20W चार्जर से आधे घंटे में फोन करीब 50 प्रतिशत तक चार्ज हो जाएगा। ऐप्पल ने iPhone 17e में MagSafe का सपोर्ट भी दिया है जिससे यूजर्स को 15W की वायरलेस चार्जिंग का फीचर भी मिलेगा।
Advertisement
6 स्टोरेज- इस बार iPhone 17e 256 GB और 512 GB स्टोरेज जैसे 2 वेरिएंट में मिलेगा।
7 अन्य फीचर्स- iPhone 17e 5G नेटवर्क पर काम करता है। फोन में apple intelligence का फीचर भी दिया है। यह आईफोन iOS 26 के साथ पेश हुआ है। फोन वजन में 170 ग्राम है। इसके अलावा डुअल सिम (नैनो सिम + ई-सिम) जैसे फीचर्स भी दिए गए हैं।
iPhone 17e कीमत और उपलब्धता
भारत में apple iPhone 17e के 256 GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 64,900 रुपये और 512 GB स्टोरेज की कीमत 84,900 रुपये रखी गई है। iPhone 17e के प्री-ऑर्डर 4 मार्च से ऐप्पल की भारतीय आधिकारिक साइट पर शुरू होंगे और 11 मार्च से यह सेल के लिए सभी ऐप्पल स्टोर के साथ बड़े रिटेल स्टोर पर भी उपलब्ध हो जाएगा।
Published By : Kritarth Sardana
पब्लिश्ड 3 March 2026 at 08:34 IST