Apple Event 2026: ऐप्पल इवेंट iPhone 18 Pro Max की झलक दिखलाई

Apple Event 2026 Live: शुरू हुआ ऐप्पल इवेंट, 25 लाख लोग देख रहे लाइव, CEO जॉन टर्नस ने iPhone 18 Pro की झलक दिखलाई

iPhone 18 Pro | Image: apple

Apple Event 2026 Live: ऐपल इवेंट 2026 समाप्त हुआ। अमेरिका के कैलिफ़ोर्निया के क्यूपर्टिनो शहर में स्थित ऐप्पल पार्क के स्टीव जॉब्स थिएटर में इस इवेंट का आयोजन हुआ। इस इवेंट को 'सरप्राइज़ एंड शाइन' इवेंट का नाम दिया गया है। अपने नाम के अनुसार ऐप्पल ने पहली बार जहां iPhone Duo के रूप में फोल्डेबल आईफोन लॉन्च कर सरप्राइज़ और शाइन दोनों किया तो वहीं iPhone 18 को ना लॉन्च करके सरप्राइज़ भी किया। हालांकि iPhone 18 कुछ समय बाद लॉन्च होगा। इस इवेंट में पहली बार सबसे महंगा   

टिम कुक की जगह नए सीईओ जॉन टर्नस ने मंच संभाला है। सबसे पहले iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max को लॉन्च किया जा रहा है। 

iPhone 18 Pro Max की झलक दिखलाई 

जॉन टर्नस ने iPhone 18 Pro की पहली झलक दिखला दी है। जैसे कि हम आपको पहले बता चुके थे कि इस बार आईफोन 18 प्रो रेड कलर में आएगा। ऐप्पल ने iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max को नए Burgundy Red कलर में लॉन्च किया है। इसके साथ ही आईफोन 18 Black, Silver और Glacier जैसे कुल 4 कलर्स के साथ लॉन्च हुआ है।  

A20 Pro चिप के साथ आया iPhone 18 Pro 

iPhone 18 Pro में नई A20 Pro चिप लगाई गई है। ऐप्पल का कहना है यह AI के लिए किसी भी स्मार्टफोन में लगी सबसे बेस्ट चिप है। ऐप्पल ने फोन में हीटिंग की समस्या से निपटने के लिए वेपोर चैंबर लगाया है जो iPhone 17 Pro में इस्तेमाल किए गए वेपोर चैंबर की तुलना में तीन गुना बड़ा है। 

AI और डेटा सुरक्षा पर बोले 

जॉन टर्नस ने कहा कि यूजर्स का डेटा सुरक्षित रखना ऐप्पल की सबसे बड़ी प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि इस बार ऐप्पल ने AI को ध्यान में रखते हुए अपना अब तक की सबसे बेस्ट चिप A20 Pro लगाई है। 

इसे भी पढ़ें- iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max हुए भारत में लॉन्च

 

Published By : Kritarth Sardana

पब्लिश्ड 9 September 2026 at 22:52 IST