अपडेटेड 28 February 2026 at 09:54 IST

Apple Event 2026: 1 नहीं 3 दिन तक चलेगा ऐप्पल इवेंट, CEO टिम कुक ने खुद किया ऐलान, iPhone 17e के साथ macbook और iPad भी हो सकता है लॉन्च

Apple Event 2026 को लेकर कंपनी के सीईओ टिम कुक ने बड़ा ऐलान कर दिया है। जानिए क्या क्या हो सकता है लॉन्च।

Apple has agreed to comply with Brazil's new law. | Image: Reuters

Apple Event 2026: सैमसंग गैलेक्सी अनपैक्ड इवेंट के बाद ऐप्पल भी वर्ष 2026 का अपना पहला इवेंट का आयोजन करने जा रही है। इसकी जानकारी तो हम आपको पहले ही दे चुके हैं लेकिन अब इस इवेंट को लेकर ऐप्पल के सीईओ टिम कुक ने बड़ा ऐलान कर दिया है।

क्या हुआ बड़ा ऐलान

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार पहले ऐप्पल इवेंट 4 मार्च को होने जा रहा था। लेकिन अब Apple के सीईओ टिम कुक ने ऐप्पल इवेंट की डेट का आधिकारिक रूप से ऐलान कर दिया है।

अब कब होगा apple event ?

ऐप्पल के सीईओ टिम कुक ने अपने एक्स अकाउंट पर पोस्ट करते हुए लिखा “A big week ahead. It all starts Monday morning! #AppleLaunch” यानि एक बड़ा हफ्ता आने वाला है। यह सब सोमवार सुबह से शुरू होगा! इसके बाद कुक ने हैश टैग के साथ ऐप्पल लॉन्च लिखा।  apple इवेंट की शुरुआत सोमवार 2 फरवरी से न्यूयॉर्क में शुरू होगी। जिसके बाद यह इवेंट का आयोजन लंदन और शंघाई में होकर 4 मार्च को समाप्त होगा।

छोटा नहीं ये भी बड़ा ऐप्पल इवेंट होगा 

ऐप्पल (apple) का यूं तो सबसे बड़ा इवेंट हर वर्ष सितंबर में होता है जब कंपनी नई आईफोन सीरीज लॉन्च करती है। लेकिन इस बार टिम कुक की एक्स (X) पोस्ट ने यह बता दिया कि ये इवेंट भी छोटा नहीं बल्कि बड़ा इवेंट होगा। यहां ये भी बता दें कि इस बार ये इवेंट एक दिन का ना होकर 3 दिन का होगा।

क्या क्या हो सकता है लॉन्च 

इस ऐप्पल इवेंट में सबसे बड़ा आकर्षण नया आईफोन है। ऐप्पल ने पिछले वर्ष iPhone 16e लॉन्च किया था। ऐसे कयास लगाए जा रहे हैं कि कंपनी अपने इस इवेंट में नया iPhone 17e लॉन्च कर सकती है। इस नए लॉन्च से पिछले वर्ष सितंबर में लॉन्च हुई iPhone17 सीरीज लाइनअप का एक कम कीमत वाला iPhone बाज़ार में आएगा। इसके साथ ही ऐप्पल MacBook Air और MacBook Pro को भी नई M5 चिपसेट के साथ लॉन्च कर सकता है। 

टिम कुक की एक्स पोस्ट से भी लग रहा है कि इस ऐप्पल इवेंट में नई MacBook लॉन्च होगी। इसके साथ कंपनी नया iPad भी लॉन्च कर सकती है। ऐप्पल ने इस इवेंट को ‘Special Apple Experience' का नाम दिया है जहां कंपनी अपने कई नए डिवाइस को मीडिया को दिखाने और उन्हें उनका अनुभव दिलवाने का काम करेगी।

इसे भी पढ़ें-  iPhone 17e के लॉन्च से पहले iPhone 16e पर आया सुपर से ऊपर ऑफर, मिल रहा है 7500 रुपये सस्ता

 

 

 

 

Published By : Kritarth Sardana

पब्लिश्ड 28 February 2026 at 09:50 IST