Apple Event 2026: ऐप्पल इवेंट ने सभी को किया सरप्राइज, iPhone 18 Pro से लेकर iPhone Duo तक जानिए क्या-क्या हुआ लॉन्च

Apple Event 2026: ऐपल इवेंट 2026 समाप्त हुआ। इस इवेंट को 'सरप्राइज़ एंड शाइन' इवेंट का नाम दिया गया है। अपने नाम के अनुसार ऐप्पल ने पहली बार जहां iPhone Duo के रूप में फोल्डेबल आईफोन लॉन्च कर सरप्राइज़ और शाइन दोनों किया तो वहीं iPhone 18 को ना लॉन्च करके सरप्राइज़ भी किया।

apple event 2026 | Image: apple event 2026

Apple Event 2026: ऐपल इवेंट 2026 समाप्त हुआ। अमेरिका के कैलिफ़ोर्निया के क्यूपर्टिनो शहर में स्थित ऐप्पल पार्क के स्टीव जॉब्स थिएटर में इस इवेंट का आयोजन हुआ। इस इवेंट को 'सरप्राइज़ एंड शाइन' इवेंट का नाम दिया गया है। अपने नाम के अनुसार ऐप्पल ने पहली बार जहां iPhone Duo के रूप में फोल्डेबल आईफोन लॉन्च कर सरप्राइज़ और शाइन दोनों किया तो वहीं iPhone 18 को ना लॉन्च करके सरप्राइज़ भी किया। हालांकि iPhone 18 कुछ समय बाद लॉन्च होगा। इस इवेंट में पहली बार सबसे महंगा आईफोन लॉन्च है।  

इसके साथ ही ऐप्पल इवेंट में iPhone 18, iPhone 18 Pro, Apple Watch Series 12 और Airpods 5 को लॉन्च किया गया है। 

iPhone Duo 

इस फोल्डेबल आईफोन डुओ को खोलने पर यह अब तक का सबसे पतला iPhone बन जाता है। इसके साथ ही यह सबसे बड़ा डिस्प्ले वाला आईफोन भी है जिसमें 7.6-इंच का इनर डिस्प्ले और 5.4-इंच का आउटर डिस्प्ले मिलता है। दोनों ही स्क्रीन पर Super Retina XDR डिस्प्ले मिलता है। iPhone Duo लेटेस्ट iOS 27 पर चलेगा। लेकिन फोल्डेबल आईफोन में पहली बार ऐप्पल ने 'स्प्लिट व्यू' का शानदार फीचर दिया है। इससे यूज़र्स पहली बार iPhone पर दो ऐप्स को अलग-अलग स्क्रीन पर खोलकर 2 ऐप्स एक साथ चला सकेंगे। iPhone Duo के 256 GB वेरिएंट की कीमत 2,99,900, 512 GB वेरिएंट की कीमत 3,24,900 रुपये, 1 TB वेरिएंट की कीमत 3,74,900 रुपये और 2 TB वेरिएंट की कीमत 4,49,900 रुपये है। आईफोन डुओ के प्री-ऑर्डर शुक्रवार, 16 अक्टूबर से शुरू होंगे जबकि भरत में सेल 23 अक्टूबर से शुरू होगी।

iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max 

iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max में 6.3 इंच की स्क्रीन दी गई है तो वहीं Pro Max मॉडल में 6.9 इंच की बड़ी स्क्रीन लगाई गई है। कैमरा पर गौर करें तो दोनों आईफोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप लगाया गया है। इसमें 48 MP का वेरिएबल अपर्चर वाला मेन फ्यूजन बैक कैमरा, 48 MP का अल्ट्र वाइड कैमरा और 48 MP का ही तीसरा टेलीफोटो कैमरा मौजूद है। फोन में 18 MP का फ्रंट कैमरा लगाया गया है। iPhone 18 Pro की शुरुआती कीमत 1,64,900 रुपये और iPhone 18 Pro Max की शुरुआती कीमत 1,79,900 रुपये है। भारत में इनके प्री-ऑर्डर 12 सितंबर से शुरू हो जाएंगे और सेल 18 सितंबर से शुरू होगी।

इसे भी पढ़ें- Apple Event 2026 Live: इंतजार हुआ खत्म, ऐप्पल ने फोल्डेबल आईफोन से हटाया पर्दा, लॉन्च हुआ अब तक का सबसे महंगा iPhone Duo, कीमत 4 लाख के पार

 

 

Published By : Kritarth Sardana

पब्लिश्ड 10 September 2026 at 02:37 IST