अपडेटेड 7 March 2026 at 15:23 IST
iPhone 17e के लॉन्च के बाद iPhone 16e की कीमत घटी, अब मिल रहा है इतना सस्ता
iPhone 17e भारत समेत दुनिया भर में लॉन्च हो गया है। यह आईफोन 11 मार्च से सेल के लिए सभी ऐप्पल स्टोर के साथ बड़े रिटेल स्टोर पर भी उपलब्ध हो जाएगा। लेकिन इससे पहले कंपनी के पिछले iPhone 16e की कीमत में अब भारी कटौती हो गई है।
iPhone 17e भारत समेत दुनिया भर में लॉन्च हो गया है। यह आईफोन 11 मार्च से सेल के लिए सभी ऐप्पल स्टोर के साथ बड़े रिटेल स्टोर पर भी उपलब्ध हो जाएगा। लेकिन इससे पहले कंपनी के पिछले iPhone 16e की कीमत में अब भारी कटौती हो गई है।
अब कितने का हुआ iPhone 16e
ऐप्पल ने iPhone 16e को पिछले वर्ष भारत में 128 GB, 256 GB और 512 GB स्टोरेज के 3 वेरिएंट में लॉन्च किया था। iPhone 16e के 128 जीबी वेरिएंट की कीमत 59,900 रुपये, 256 जीबी वेरिएंट की कीमत 69,900 रुपये और 512 जीबी वेरिएंट की कीमत 89,900 रुपये रखी गई थी। iPhone 16e के बेस 128 जीबी वेरिएंट की कीमत अभी भी 59,900 रुपये है लेकिन अब फ्लिपकार्ट पर फ्लिपकार्ट ऐक्सिस बैंक के क्रेडिट कार्ड के जरिए फोन पर 2,995 रुपये का बंपर डिस्काउंट मिल रहा है। इससे ग्राहक अब iPhone 16e को सस्ती कीमत में खरीद सकते हैं।
iPhone 16e के फीचर्स
iPhone 16e में A18 चिप लगाई गई है। इस iPhone 16e में 6.1 इंच की स्क्रीन पर सुपर रेटिना एक्सडीआर OLED डिस्प्ले मिलता है। फोन में 60Hz का रिफ्रेश रेट और 800 निट्स की पीक ब्राइटनेस मिलती है। कंपनी ने फोन की स्क्रीन Ceramic Shield से लेस बनाई है जो इसे तगड़ी सुरक्षा प्रदान करेगी। यह ब्लैक और व्हाइट कलर में आता है। कैमरा की बार करें तो इसमें 48 MP का सिंगल OIS बैक कैमरा दिया गया है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 12 MP का फ्रंट कैमरा लगाया गया है।
ऐप्पल अनुसार iPhone16e की बैटरी लाइफ iPhone 11 के मुकाबले 6 घंटे अधिक चलती है। इस आईफोन में भी एप्पल इंटेलिजेंस का फीचर भी है। इसके अलावा फोन को IP68 की रेटिंग मिली है जो इसे धूल और पानी से सुरक्षा प्रदान करने के लिए प्रमाणित करती है।
Published By : Kritarth Sardana
पब्लिश्ड 7 March 2026 at 15:23 IST