iPhone 17 Pro पर आया बंपर ऑफर, 1 लाख 35000 वाला आईफोन मिल रहा 68000 रुपये में, अप्रैल फूल नहीं सच है ये ऑफर
Apple iPhone 17 Pro एक महंगा फोन है जिस कारण बहुत से लोग इसे खरीदना तो चाहते हैं, लेकिन कम बजट के कारण खरीद नहीं पाते, लेकिन अब ऐप्पल ने अपने इस आईफोन पर बंपर ऑफर पेश कर दिया है। इससे ग्राहक इस फोन को अब सस्ती कीमत में खरीद सकते हैं।
iPhone 17 Pro बेस्ट स्मार्टफोन में से एक है। यह फोन अपने शानदार कैमरा के लिए जाना जाता है। यह एक महंगा फोन भी है जिस कारण बहुत से लोग इसे खरीदना तो चाहते हैं, लेकिन कम बजट के कारण खरीद नहीं पाते, लेकिन अब ऐप्पल ने अपने इस आईफोन पर बंपर ऑफर पेश कर दिया है। इससे ग्राहक इस फोन को अब सस्ती कीमत में खरीद सकते हैं।
iPhone 17 Pro ऑफर
iPhone 17 Pro के 256GB वेरिएंट की कीमत 1,34,900 रुपये, 512GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 1,54,900 रुपये और 1TB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 1,74,900 रुपये है। ऐप्पल की भारतीय आधिकारिक साइट से iPhone 17 Pro को अमेरिकन एक्स्प्रेस, आईसीआईसीआई बैंक और ऐक्सिस बैंक के क्रेडिट कार्ड के जरिए खरीदने पर 5000 रुपये का इंस्टेंट डिस्काउंट मिल रहा है। इसके अलावा यहां 62,700 रुपये का ट्रेड इन (एक्सचेंज ऑफर) भी चल रहा है जिससे 256 GB वेरिएंट आपको 68,000 रुपये से भी कम में मिल जाएगा।
iPhone 17 Pro के फीचर्स
iPhone 17 Pro कॉस्मिक ऑरेंज, सिल्वर और डीप ब्लू जैसे 3 रंगों में आता है। इसमें 6.3 इंच की स्क्रीन पर Super Retina XDR डिस्प्ले मिलता है। फोन में 120Hz का रिफ्रेश रेट और 3000 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस मिलती है।
ऐप्पल ने इस आईफोन में A19 Pro चिप लगाई है। इस फोन में डायनेमिक आइलैंड भी मौजूद है। apple के अनुसार iPhone 17 Pro की बैटरी से 31 घंटे तक का वीडियो प्लेबैक मिल सकता है। इस आईफोन को IP68 की रेटिंग दी गई है जो पानी और धूल मिट्टी से सुरक्षा प्रदान करने का प्रमाण देती है।
iPhone 17 Pro में प्रो फ्यूजन ट्रिपल कैमरा सेटअप मिलता है, जिसमें 48 MP का मेन बैक कैमरा, 48 MP का दूसरा अल्ट्रा वाइड कैमरा और 48 MP का ही तीसरा टेलीफोटो कैमरा लगाया गया है। तो वहीं इस फोन में भी 18 MP का फ्रंट कैमरा ‘सेंटर स्टेज’ फीचर के साथ दिया गया है।
Published By : Kritarth Sardana
पब्लिश्ड 1 April 2026 at 15:10 IST