अपडेटेड 11 February 2026 at 08:57 IST
Google Pixel 10a के लॉन्च से पहले Pixel 9a की कीमत में भारी कटौती, अब 10000 रुपये सस्ता मिल रहा, जानिए शानदार ऑफर
गूगल पिक्सल 10 सीरीज से एक नया स्मार्टफोन Pixel 10a लॉन्च करने वाला है। लेकिन कंपनी ने Google Pixel 9a की कीमत में भारी कटौती की है। जानिए इस शानदार ऑफर के बारे में
गूगल पिक्सल 10 सीरीज से इसी महीने एक नया स्मार्टफोन Pixel 10a लॉन्च करने वाला है। लेकिन इसके ठीक पहले कंपनी ने Google Pixel 9a की कीमत में भारी कटौती की है। इससे ग्राहकों के पास Google Pixel 9a को खरीदने का एक बहुत बढ़िया मौका है। बता दें कि Google Pixel 9a को कंपनी ने पिछले वर्ष लॉन्च किया था। यह कंपनी की पिक्सल 9 सीरीज का आखिरी स्मार्टफोन था। इस स्मार्टफोन में गूगल ने कई फ्लैगशिप फीचर्स दे रखे हैं। बता दें कि Google Pixel 9a की कीमत 50 हज़ार रुपये थी लेकिन अब कंपनी ने इस फोन पर 10 हज़ार रुपये घटा दिए है।
अब कितने में मिलेगा Google Pixel 9a
Google Pixel 9a जिसकी कीमत 49,999 रुपये थी अब कंपनी ने घटा कर 39,999 रुपये कर दी है। गूगल के आधिकारिक भारतीय ई स्टोर के साथ रिलायंस डिजिटल, क्रोमा और फ्लिपकार्ट पर भी यह फोन इसी कीमत में मिल रहा है। इसके अलावा इन सभी साइट्स पर बैंक ऑफर भी चल रहा है जिसके जरिए ग्राहक फोन पर 2000 रुपये का अतिरिक्त डिस्काउंट भी पा सकते हैं। इसके अलावा एक्सचेंज ऑफर का इस्तेमाल कर ग्राहक फोन को और भी सस्ती कीमत में खरीद सकते हैं।
Google Pixel 9a के फीचर्स
1.डिज़ाइन– Google Pixel 9a Iris, Obsidian, और Porcelain जैसे 3 कलर्स में आता है। फोन को IP68 की रेटिंग मिली है जो इसे पानी और धूल-मिट्टी से सुरक्षित रहने का प्रमाण देती है।
2. प्रोसेसर- कंपनी ने अपने इस स्मार्टफोन में Google Tensor G4 चिप लगाई है। सिक्युरिटी के लिए फोन में Titan M2 को प्रोसेसर भी दिया गया है।
3. रैम और स्टोरेज- यह फोन 8 जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज के सिंगल वेरिएंट के रूप में लॉन्च हुआ है।
4. डिस्प्ले- फोन में 6.3 इंच की स्क्रीन पर 1080 x 2424 पिक्सल के साथ Actua Display मिलता है। इस स्मार्टफोन में 2700 निट्स की पीक ब्राइटनेस और 120 HZ का रिफ्रेश रेट दिया गया है।
5. कैमरा- Google फोन में डुअल कैमरा सेटअप मिलता है, जिसमें 48 MP का मेन बैक कैमरा और 13 MP का अल्ट्रा वाइड कैमरा फ्लैश के साथ मौजूद है। तो वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 13 MP का फ्रंट कैमरा लगाया गया है।
6.बैटरी- इस फोन में 5,100 mah की बैटरी है। कंपनी के अनुसार फोन की बैटरी 30 घंटे तक चल सकती है।
7.ओएस- यह फोन Android 16 पर काम करता है। गूगल फोन पर 7 साल का सॉफ्टवेयर अपडेट, सिक्युरिटी और पिक्सल ड्रॉप अपडेट देगी।
8. एआई फीचर्स- Google Pixel 9a में एआई फीचर्स की भरमार है। फोन में Gemini का जबरदस्त सपोर्ट मिलता है।
Published By : Kritarth Sardana
पब्लिश्ड 11 February 2026 at 07:34 IST