अपडेटेड 10 February 2026 at 12:51 IST

Oppo K14x 5G: ओप्पो ने 6500 mah की बैटरी के साथ लॉन्च किया नया स्मार्टफोन,17 घंटे तक देख सकेंगे यूट्यूब, जानिए सभी फीचर्स और कीमत

ओप्पो ने भारत में 6500 mah की बैटरी के साथ नया स्मार्टफोन Oppo K14x 5G लॉन्च किया है। इससे 17 घंटे तक फोन में यूट्यूब पर वीडियो देख सकेंगे।

Oppo K14x 5G
Oppo K14x 5G | Image: Oppo

चीनी कंपनी ओप्पो ने मंगलवार को भारत में अपना नया स्मार्टफोन Oppo K14x 5G लॉन्च कर दिया है। यह कंपनी के पिछले Oppo K13x का अपग्रेड वर्जन है। इसके साथ ही कंपनी की नई K14 सीरीज का भी यह पहला फोन है। बता दें कि यह कंपनी का बजट स्मार्टफोन है जो प्रिज़म वायोलेट और आईसी ब्लू जैसे 2 कलर्स के साथ पेश हुआ है। फोन के खास फीचर्स पर ध्यान दें तो इसमें 6500 mah की बड़ी बैटरी है, जिसके साथ 45W का फास्ट चार्जर भी मिलेगा।  

 Oppo K14x 5G के फीचर्स 

1 डिस्प्ले- इस फोन में 6.75 इंच की स्क्रीन पर HD+ डिस्प्ले 120 Hz के रिफ्रेश रेट के साथ मिलता है। धूप में भी चटकदार डिस्प्ले के लिए स्मार्टफोन में 1125 निट्स की पीक ब्राइटनेस दी गई है। 

2 प्रोसेसर- Oppo K14x 5G में MediaTek Dimensity 6300 प्रोसेसर लगाया गया है।

3 स्टोरेज और मेमोरी- इस फोन के 2 वेरिएंट आए हैं जिनमें 4 जीबी रैम, 128 जीबी स्टोरेज और 6 जीबी रैम, 128 जीबी स्टोरेज के नाम शामिल है।

Advertisement

4 कैमरा-  कंपनी ने इस फोन में डुअल कैमरा सेटअप दिया है जिसमें 50 MP का मेन AI बैक कैमरा और 2 MP का दूसरा कैमरा लगाया गया है। फोन में 16 MP का फ्रंट कैमरा मिलता है। स्मार्टफोन के कैमरे में कई एआई फीचर्स भी दिए गए हैं।

5 बैटरी- ओप्पो के इस फोन में 6500 mAh की बैटरी लगाई है। इस फोन के साथ 45W का फास्ट चार्जर भी बॉक्स में मिलेगा। कंपनी के अनुसार इस फोन पर 17.6 घंटे तक ऑनलाइन वीडियो देख सकते हैं। इस फोन में रिवर्स चार्जिंग का फीचर भी उपलब्ध है।    

Advertisement

6 ओएस - यह फोन एंड्राइड 16 आधारित ColorOS 15 पर काम करता है

7 अन्य फीचर्स-  इसे IP64 की रेटिंग भी मिली है, जो फोन को पानी की बूंदें और धूल-मिट्टी से सुरक्षित रखने को प्रमाणित करती है। 

कीमत और उपलब्धता 

Oppo K14x 5G के 4 जीबी रैम वेरिएंट की कीमत 14,999 रुपये और 6 जीबी रैम वेरिएंट की कीमत 16,999 रुपये है। फोन की सेल 16 फरवरी दोपहर 12 बजे से ओप्पो की आधिकारिक भारतीय साइट और फ्लिपकार्ट पर शुरू होगी।  


इसे भी पढ़ें- Samsung Galaxy F70e 5G Mobile Launch: सैमसंग ने लॉन्च किया नया बजट स्मार्टफोन, कम कीमत में दे डाले ये शानदार फीचर्स

Published By : Kritarth Sardana

पब्लिश्ड 10 February 2026 at 12:51 IST