Apple iPhone 18 Pro के लिए लंबी-लंबी कतार, सेलिब्रिटी भी हुए दीवाने तो सोनू सूद का तंज, कहा- नया फोन, नई EMI..
Apple iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max की आज 18 सितंबर से भारत में सेल शुरू गई है। आम ग्राहकों में तो ऐप्पल के इन दोनों आईफोन के लिए जबरदस्त उत्साह है। लेकिन बॉलीवुड कलाकार भी खुद को नई iPhone 18 Pro सीरीज के प्रति अपने क्रेज को रोक नहीं पाए।
- टेक्नोलॉजी न्यूज
- 3 min read
Apple iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max की आज 18 सितंबर से भारत में सेल शुरू गई है। आम ग्राहकों में तो ऐप्पल के इन दोनों आईफोन के लिए जबरदस्त उत्साह है। सोशल मीडिया पर तमाम वीडियो में नए iPhone 18 Pro या iPhone 18 Pro Max को खरीदने के लिए लंबी-लंबी लाइन में लोग खड़े दिख रहे हैं। लेकिन बॉलीवुड कलाकार भी खुद को नई iPhone 18 Pro सीरीज के प्रति अपने क्रेज को रोक नहीं पाए।
आज सेल शुरू होते ही विक्की कौशल, रितेश देशमुख, जेनेलिया देशमुख, नेहा धूपिया और करिश्मा तन्ना जैसे कलाकार ऐप्पल स्टोर जाकर नया iPhone 18 Pro Max खरीद चुके हैं। मुंबई में Apple BKC स्टोर ऐप्पल का खुद का आधिकारिक स्टोर है जहां पर विक्की कौशल को नया iPhone 18 Pro Max खरीदकर सेल्फी लेते हुए देखा गया। विक्की के हाथों में Burgundy Red कलर का iPhone 18 Pro Max था।
रितेश देशमुख ने जहां Glacier कलर वाले iPhone 18 Pro Max के साथ अपनी फोटो अपलोड की तो वहीं उनकी पत्नी जेनेलिया देशमुख ने Burgundy Red कलर वाले iPhone 18 Pro Max के साथ अपनी फोटो अपलोड की।
सोनू सूद ने कसा तंज
iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max के प्रति आम लोगों और फिल्म कलाकारों के इस क्रेज को देखते हुए सोनू सूद ने तंज कसा है। उन्होंने अपने एक्स अकाउंट पर पोस्ट करते हुए कहा “नया फ़ोन, नई EMI… लेकिन पुराने बिल वैसे ही! शायद अब समय आ गया है कि हम सिर्फ़ फ़ोन अपग्रेड करने के बजाय, समाज में कुछ बदलाव लाने के लिए लाइन में खड़े हो। असली अपग्रेड तो एक बेहतर समाज है।”
सोनू सूद के अनुसार नया iPhone 18 Pro खरीदकर लोग अपनी नई ईएमआई खड़ी कर रहे हैं। उनके अनुसार फोन अपग्रेड करने की जगह हम बेहतर समाज बनाने के लिए एक साथ आयें।
iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max की कीमत
iPhone 18 Pro के 256 GB वेरिएंट की कीमत 1,64,900 रुपये, 512 GB वेरिएंट की कीमत 1,89,900 रुपये, 1TB वेरिएंट की कीमत 2,39,900 और 2 TB वेरिएंट की कीमत 3,14,900 रुपये है।
तो वहीं iPhone 18 Pro Pro Max के 256 GB वेरिएंट की कीमत 1,79,900 रुपये, 512 GB वेरिएंट की कीमत 2,04,900 रुपये, 1TB वेरिएंट की कीमत 2,54,900 और 2 TB वेरिएंट की कीमत 3,29,900 रुपये है।
इसे भी पढ़ें- iPhone 18 Pro और 18 Pro Max यहां मिल रहा सबसे सस्ता
Published By : Kritarth Sardana
पब्लिश्ड 18 September 2026 at 23:30 IST