अपडेटेड 19 February 2026 at 17:19 IST
अब उड़कर जाइए ऑफिस या स्कूल... इस शहर में शुरू होने वाली है एयर टैक्सी, सड़कों के भारी ट्रैफिक जाम से मिलेगी निजात
वेलकम टू द फ्यूचर जैसी मूवीज में हमने हवा में उड़ती हुई कारों को देखा था, ऐसा ही कुछ अब जल्द ही आप भारत में भी देख पाएंगे।
फिल्मों और हाई-टेक वेब सीरीज में दिखाई जाने वाली मशीनें अब सच में बदलती दिख रही हैं। वेलकम टू द फ्यूचर जैसी मूवीज में हमने हवा में उड़ती हुई कारों को देखा था, ऐसा ही कुछ अब जल्द ही आप भारत में भी देख पाएंगे।।
भारत में देश की पहली एयर टैक्सी चलाने की प्रक्रिया तेजी से पूरी की जा रही है। बताया जा रहा है कि इसकी तैयारी पूरी हो चुकी है, लेकिन कुछ फाइनल टच अभी बाकी है। रिपोर्ट्स के अनुसार, भारत सरकार ने एयर टैक्सी को मंजूरी दे दी है। बस DGCA के साथ मिलकर बाकी बची औपचारिकताओं को पूरा किया जा रहा है।
AI समिट में दिखी एयर टैक्सी
इस एयर टैक्सी को 'ई-प्लेन' कंपनी बना रही है। भारत मंडपम में आयोजित की जा रही AI इंपैक्ट समिट में भारत की पहली एयर टैक्सी का प्रदर्शन किया गया, जिसे देखकर दुनिया दंग रह गई। आपको बता दें कि यह टैक्सी पूरी तरह से स्वदेशी है।
रिपोर्ट्स की मानें तो इस एयर टैक्सी में 3 लोगों के बैठने की व्यवस्था होगी, जिसमें से एक पायलट होगा और 2 यात्री। फिलहाल अहमदाबाद, पुणे, चेन्नई और बेंगलुरु से इसकी शुरुआत की जाएगी।
एयर एंबुलेंस भी बना रही कंपनी
कंपनी की ओर से मौजूद एक कर्मचारी ने बताया कि एयर टैक्सी से पहले भारत में एयर एंबुलेंस लॉन्च किया जाएगा। इसके कुछ महीनों बाद एयर टैक्सी को आधिकारिक तौर पर लॉन्च किया जाएगा। आपको बता दें कि शहर के जाम में फंसकर एंबुलेंस में मौजूद मरीजों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। कभी-कभी तो मरीजों की जान भी चली जाती है। ऐसे में एयर एंबुलेंस के जरिए राहत पाने वाले लोगों को तत्काल अस्पताल पहुंचाने की व्यवस्था की जाएगी।
Published By : Kunal Verma
पब्लिश्ड 19 February 2026 at 17:19 IST