Tata Punch, Nexon या Sierra खरीदने का है शानदार मौका, 1 जुलाई से बढ़ जायेंगे इतने दाम

Tata Motors Cars Price Hike: टाटा मोटर्स के पोर्टफोलियो में एक से एक गाड़ी मौजूद हैं। लेकिन अब कंपनी ने 1 जुलाई 2026 से अपनी सभी गाड़ियों की कीमतों में बढ़ोतरी का बड़ा ऐलान किया है।

tata motors cars price hike | Image: tata motors

Tata Motors Cars Price Hike: टाटा मोटर्स के पोर्टफोलियो में एक से एक गाड़ी मौजूद हैं। यही कारण है कंपनी सभी को पछाड़ते हुए देश की दूसरी सबसे बड़ी कंपनी बन गई है। लेकिन अब कंपनी ने 1 जुलाई 2026 से अपनी सभी गाड़ियों की कीमतों में बढ़ोतरी का बड़ा ऐलान किया है। 

कितनी बढ़ेगी कीमतें 

टाटा मोटर्स 1 जुलाई से अपनी पेट्रोल, डीजल, सीएनजी और इलेक्ट्रिक सभी गाड़ियों की कीमतों में 1.5 प्रतिशत की बढ़ोतरी करने जा रही है। इससे कंपनी की हैचबैक, सेडान, कॉम्पैक्ट एसयूवी और एसयूवी समेत सभी सेगमेंट की पैसेंजर गाड़ियां 1 जुलाई से नई दरों में मिलेगी। 

   

क्यूं बढ़े दाम 

पश्चिम एशिया संकट के कारण दुनिया भर के बाजारों के हालत बिगड़ गए हैं। इस संकट का असर अब भारत में भी दिखने लगा है। यही कारण है कि दूध से लेकर गाड़ी तक सब कुछ महंगा होता जा रहा है।  

टाटा मोटर्स ने अपने एक बयान के जरिए कहा है कि कीमतों में यह बदलाव बढ़ती इनपुट लागत और लगातार महंगाई के असर को कुछ हद तक कम करने के लिए किया जा रहा है। हालांकि कंपनी का कहना है कि TMPV (Tata Motors Passenger Vehicle) इन बढ़ी हुई लागतों का एक बड़ा हिस्सा खुद उठा रही है, फिर भी इस बदलाव के ज़रिए कुछ असर ग्राहकों पर डाला जा रहा है। कंपनी के अनुसार कीमत में बढ़ोतरी अलग-अलग मॉडल और वेरिएंट के हिसाब से अलग-अलग होगी, ताकि हर प्रोडक्ट की कुल वैल्यू बनी रहे।

अभी है शानदार मौका 

टाटा मोटर्स की सभी गाड़ियों की कीमतों में बदलाव 1 जुलाई से होगा। ऐसे में ग्राहकों के पास Tata Tiago, Tata Nexon, Tata Punch, Tata Sierra, Tata Safari, Tata Harrier, Tata Curvv समेत सभी गाड़ियों को सस्ती कीमत में खरीदने का शानदार अवसर है। अगर आप 30 जून तक भी अपनी गाड़ी की बुकिंग करालेंगे तो भी आपको सस्ती कीमत में टाटा की गाड़ी मिल जाएगी। 

इसे भी पढ़ें- Tata Sierra EV इस दिन होने जा रही है लॉन्च, अभी जानिए रेंज, फीचर्स और कीमत     

 

 

 

Published By : Kritarth Sardana

पब्लिश्ड 18 June 2026 at 14:17 IST