BCCI ने WPL 2027 के शेड्यूल का किया ऐलान, इस दिन खेला जाएगा विमेंस प्रीमियर लीग का पहला मैच

Women’s Premier League 2027: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी बीसीसाई ने विमेंस प्रीमियर लीग 2027 को लेकर बड़ा ऐलान किया है। बोर्ड ने WPL 2027 का शेड्यूल का ऐलान करते हुए बताया कि इसका पांचवां एडिशन 14 जनवरी से शुरू होगा।

BCCI ने WPL 2027 के शेड्यूल का किया ऐलान | Image: ANI

Women’s Premier League 2027: बुधवार, 16 सितंबर को भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने  विमेंस प्रीमियर लीग (WPL 2027) के आगामी सीजन के लिए तारीखों का ऐलान कर दिया है। बोर्ड ने यह भी बताया कि सीजन के लिए 28 अक्टूबर को कोच्चि में ऑक्शन होगा। वहीं, टूर्नामेंट की शुरुआत 14 जनवरी से होगी। हालांकि, बोर्ड ने अभी वेन्यू को लेकर कोई आधिकारिक ऐलान नहीं किया है।

WPL 2027 14 जनवरी से शुरू 

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने विमेंस प्रीमियर लीग (WPL) 2027 की अहम तारीखों का ऐलान कर दिया है। WPL की मीडिया एडवाइजरी के मुताबिक, इसका पांचवां एडिशन 14 जनवरी से 7 फरवरी 2027 के बीच खेला जाएगा।

28 अक्टूबर को कोच्चि में होगा ऑक्शन

नए सीज़न से पहले पहला अहम पड़ाव 28 सितंबर 2026 को 'प्लेयर रिटेंशन' की डेडलाइन होगी। पांचों फ्रेंचाइजी के पास अपने मौजूदा स्क्वाड से खिलाड़ियों को रिटेन करने का मौका होगा, क्योंकि वे नए सीज़न के लिए अपनी टीम का कॉम्बिनेशन तैयार करना शुरू करेंगी।

टीम बनाने का अगला चरण 28 अक्टूबर 2026 को WPL प्लेयर ऑक्शन में होगा। मीडिया एडवाइज़री के अनुसार, यह ऑक्शन ग्रैंड हयात कोच्चि में होगा, जहां पांचों फ़्रैंचाइज़ी आने वाले सीजन के लिए अपनी टीमों को पूरा करने और मजबूत करने की कोशिश करेंगी।

September 16, 2026

वेन्यू पर क्या है BCCI का अपडेट?

बता दें कि बीसीसीआई ने वेन्यू को लेकर कोई आधिकारिक अपडेट तो नहीं दिया है। हालांकि, कई रिपोर्ट्स के मुताबिक विमेंस प्रीमियर लीग के मुकाबले वडोदरा और मुंबई में खेला जा सकता है। अब देखना है कि वेन्यू को लेकर बीसीसीआई कब जानकारी देती है।

पिछले सीजन RCB ने जीता था खिताब

गौरतलब है कि पिछले सीजन यानी 2026 के विमेंस प्रीमियर लीग का खिताब रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने जीता था।  बेंगलुरु ने फाइनल मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स को 6 विकेट से हराकर टाइटल अपने नाम किया था। RCB ने और मुंबई इंडियंस दो-दो बार टूर्नामेंट जीतने वाली टीम है। मुंबई इंडियंस ने पहला सीज़न (2023) और 2025 का खिताब जीता था। RCB ने इससे पहले 2024 में भी यह टूर्नामेंट जीता था।

ये भी पढ़ें: 1 नवंबर को भारत और पाकिस्तान का महामुकाबला, क्या PAK टीम आएगी इंडिया? CM भगवंत मान ने बताया

 

Published By : Sahitya Maurya

पब्लिश्ड 16 September 2026 at 19:33 IST