1 नवंबर को भारत और पाकिस्तान का महामुकाबला, क्या PAK टीम आएगी इंडिया? CM भगवंत मान ने बताया

Hockey Asian Champions Trophy: हॉकी एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी 2026 की मेजबानी पंजाब करने वाला है। यह हॉकी टूर्नामेंट 27 अक्टूबर से लेकर 5 नवंबर के बीच खेला जाएगा, जहां पाकिस्तान भी इस टूर्नामेंट में भाग लेने वाला है।

Hockey Asian Champions Trophy Pakistan to take part in tournament
1 नवंबर को भारत-पाक भिड़ंत: क्या भारत आएगी पाक टीम? CM मान ने दिया जवाब | Image: X

Hockey Asian Champions Trophy: सोमवार, 14 सितंबर को हॉकी इंडिया ने 2026 पुरुष एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी को लेकर बड़ा ऐलान किया। पंजाब की मेजबानी में होने वाले टूर्नामेंट को लेकर भारतीय हॉकी बोर्ड ने कहा इस बार हॉकी टूर्नामेंट 27 अक्टूबर से लेकर 5 नवंबर के बीच खेला जाएगा, जिसमें पाकिस्तान की हॉकी टीम ही भाग लेने वाली है।

बता दें कि हीरो मेन्स एशियन चैंपियंस ट्रॉफी 2026 की तारीखों की आधिकारिक घोषणा सोमवार को पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने मोहाली में की। इस दौरान हॉकी इंडिया के महासचिव श्री भोला नाथ सिंह, महानिदेशक कमांडर आरके श्रीवास्तव भी मौजूद थे। भगवंत मान ने यह भी बताया कि पाकिस्तान की टीम भारत आएगी या नहीं।

27 अक्टूबर से 5 नवंबर के बीच चैंपियंस ट्रॉफी

पंजाब के माननीय मुख्यमंत्री श्री भगवंत मान ने सोमवार को मोहाली में एएचएफ पुरुष एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी 2026 की तिथियों की आधिकारिक घोषणा की। यह ट्रॉफी 27 अक्टूबर से 5 नवंबर तक मोहाली और जालंधर में आयोजित की जाएगी। टूर्नामेंट में भारत, पाकिस्तान, चीन, जापान, कोरिया और मलेशिया की टीमें हिस्सा लेंगी।

जालंधर में उद्घाटन समारोह के साथ-साथ 27 अक्टूबर से 2 नवंबर तक लीग चरण के सभी मैच आयोजित किए जाएंगे। इसके बाद टूर्नामेंट मोहाली में स्थानांतरित हो जाएगा, जहां 4 नवंबर को सेमीफाइनल और 5 नवंबर को फाइनल खेला जाएगा, जिसके साथ प्रतियोगिता का भव्य समापन होगा।

Advertisement

1 नवंबर को भारत और पाकिस्तान का महामुकाबला

27 अक्टूबर से लेकर 5 नवंबर के बीच खेले जाने वाले पुरुष एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी 2026 में भारत और पाकिस्तान का मुकाबला 1 नवंबर  को खेला जाएगा। भारत-पाकिस्तान मैच को लेकर मुख्यमंत्री श्री भगवंत मान ने कहा 1 नवंबर (पंजाब दिवस) को शाम 7 बजे जालंधर में 'भारत बनाम पाकिस्तान' का ऐतिहासिक मुकाबला होगा।

मुख्यमंत्री श्री भगवंत मान ने क्या कहा?

पंजाब के मुख्यमंत्री ने भी इस कार्यक्रम के बारे में पंजाबी भाषा में X पर एक पोस्ट किया और लिखा 'यह हमारे लिए बेहद गर्व की बात है कि पंजाब पहली बार किसी अंतरराष्ट्रीय हॉकी टूर्नामेंट की मेजबानी करने जा रहा है… 'हॉकी एशियन चैंपियंस ट्रॉफी 2026'।

Advertisement

इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट के लीग मैच 27 अक्टूबर से 5 नवंबर तक जालंधर में खेले जाएंगे, जबकि सेमीफाइनल/फाइनल मैच मोहाली में होंगे। भारत और पाकिस्तान समेत 6 प्रमुख देशों की टीमें इस टूर्नामेंट में हिस्सा लेंगी। 1 नवंबर (पंजाब दिवस) को शाम 7 बजे जालंधर में 'भारत बनाम पाकिस्तान' का ऐतिहासिक मुकाबला होगा।

हॉकी इंडिया के अध्यक्ष ने गौरवशाली विरासत बताया

हॉकी इंडिया के अध्यक्ष दिलीप तिर्की ने कहा, 'पंजाब की हॉकी में एक गौरवशाली विरासत है, और हमें खुशी है कि मोहाली और जालंधर हीरो मेन्स एशियन चैंपियंस ट्रॉफी 2026 की मेजबानी करेंगे। हम पंजाब सरकार के समर्थन के लिए तहे दिल से धन्यवाद और सराहना करते हैं।'

ये भी पढ़ें: '2005 के बाद हालात बिगड़ गए, जब उन्हें ट्रॉफी चोर कहा गया...', महिला एशिया कप जीतने के बाद नकवी से ट्रॉफी न लेने पर आया BCCI का रिएक्शन

 

Published By:
 Sahitya Maurya
पब्लिश्ड