Sachin Tendulkar Post: जब अर्जुन की शादी में शामिल हुई थीं आशा भोसले, अब उनके निधन पर सचिन ने लिखी दिल छू लेने वाली बात
Sachin Tendulkar Post: सचिन तेंदुलकर ने दिग्गज गायिका आशा भोसले के निधन पर एक भावुक पोस्ट साझा किया है। इस दुखद समाचार से न केवल संगीत जगत, बल्कि पूरा देश शोक में डूबा हुआ है। लिखा- मैं स्तब्ध हूं
Sachin Tendulkar Post: अपनी जादुई आवाज से सात दशकों तक करोड़ों दिलों पर राज करने वाली महान गायिका आशा भोंसले का मुंबई में निधन हो गया है। 92 वर्ष की आयु में उन्होंने अंतिम सांस ली। संगीत की इस महान विभूति के जाने से न केवल कला जगत, बल्कि खेल और राजनीति की दुनिया में भी शोक की लहर दौड़ गई है। आपको बता दें, अभी हाल ही सचिन तेंदूलकर के बेटे अर्जुन की शादी में आशा भोसले शामिल हुईं थी। जिसे लेकर सचिन तेंदूलकर ने भावुक पोस्ट साझा की है।
अस्पताल में ली अंतिम सांस, सोमवार को होगा अंतिम संस्कार
आशा जी को शनिवार को मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। डॉक्टरों के अथक प्रयासों के बावजूद उनकी सेहत में कोई सुधार नहीं हो सका और उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, पद्म विभूषण से सम्मानित गायिका का अंतिम संस्कार सोमवार शाम 4 बजे शिवाजी पार्क में पूरे राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा।
सचिन तेंदुलकर ने कहा - मानो समय ही थम गया हो
क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर और आशा भोंसले का रिश्ता बेहद गहरा था। सचिन उन्हें अपनी बड़ी बहन 'ताई' मानते थे। उनके निधन की खबर से स्तब्ध सचिन ने X पर एक दिल छू लेने वाला संदेश साझा किया।
सचिन ने लिखा कि ' भारत और दुनियाभर के संगीत प्रेमियों के लिए यह एक बेहद दुखद दिन है। हमारे लिए, आशा ताई परिवार जैसी थीं। आज हमें जो नुकसान महसूस हो रहा है, उसके लिए शब्द कम पड़ रहे हैं। एक पल के लिए दिल खामोश हो जाता है, और अगले ही पल, यह उन अनगिनत धुनों में खो जाता है जो उन्होंने हमें तोहफे में दी हैं।'
सचिन ने आगे अपनी संवेदनाएं व्यक्त करते हुए कहा कि भले ही आज वह हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन अपने अमर गीतों के माध्यम से वह हमेशा जीवित रहेंगी। उन्होंने आभार व्यक्त करते हुए लिखा कि आशा ताई ने हमारे जीवन को संगीत, गरिमा और अपनेपन से भरा है।
आशा ताई अर्जुन तेंदुलकर की शादी में हुई थी शामिल
आशा भोसले इसी साल मार्च में सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर और सानिया चंढोक के विवाह समारोह में नवदंपति को आशीर्वाद देने पहुंची थीं।
Published By : Aarya Pandey
पब्लिश्ड 12 April 2026 at 20:52 IST