Virat kohli like Lizlaz Instagram Photo: विराट कोहली का 'Like' बन गया विवाद, कौन है ये जर्मन इंफ्लुएंसर LizLaz जिसकी फोटो ने सोशल मीडिया पर मचाया तहलका?
Virat kohli like Lizlaz Instagram Photo: भारतीय क्रिकेट के 'किंग' और अनुष्का शर्मा के पति विराट कोहली एक बार फिर सुर्खियों में हैं। इंटरनेट पर विराट की एक जर्मन इन्फ्लुएंसर की पोस्ट को लाइक को लेकर जबरदस्त चर्चा हो रही है, जिसने फैंस और नेटिजन्स का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है।
Virat kohli like Lizlaz Instagram Photo: भारतीय क्रिकेट के दिग्गज और बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा के पति विराट कोहली एक बार फिर सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बने हुए हैं। मैदान पर अपने बल्ले से तहलका मचाने वाले कोहली इस बार अपनी किसी पारी के लिए नहीं, बल्कि इंस्टाग्राम पर एक 'लाइक' की वजह से सुर्खियों में हैं।
जर्मन इन्फ्लुएंसर लिजालैज की पोस्ट को लाइक का विवाद
गुरुवार रात सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर तब हड़कंप मच गया जब कई यूजर्स ने दावा किया कि विराट कोहली ने जर्मन इन्फ्लुएंसर लिजालैज की एक बेहद बोल्ड तस्वीर को लाइक किया है। जैसे ही इस 'लाइक' का स्क्रीनशॉट वायरल हुआ, नेटिज़न्स ने मजे लेना शुरू कर दिया। हालांकि, अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि यह लाइक विराट ने जानबूझकर किया, यह महज एक मानवीय भूल थी या फिर इंस्टाग्राम के एल्गोरिदम की कोई तकनीकी गड़बड़ी।
सोशल मीडिया पर आई कमेंट्स की बाढ़
विराट के इस 'लाइक' ने रेडिट और ट्विटर (X) पर मीम्स की झड़ी लगा दी है। फैंस और ट्रोल्स दोनों ही इस पर अपनी राय रख रहे हैं। एक यूजर ने मजाकिया लहजे में लिखा, आज तो पक्का अनुष्का शर्मा बहुत नाराज होने वाली हैं!एक अन्य यूजर ने सलाह देते हुए कहा, चीकू भाई, अब समय आ गया है कि आप एक प्राइवेट आईडी बना लो, ताकि ऐसी गलतियां न हों। वहीं कुछ लोगों ने इसे गलती से हुआ इंटरैक्शन बताकर कोहली का बचाव भी किया।
जब अवनीत कौर के फोटो पर मचा था बवाल
यह पहली बार नहीं है जब विराट का नाम इस तरह के सोशल मीडिया विवाद से जुड़ा हो। पिछले साल भी प्रशंसकों ने गौर किया था कि कोहली ने अभिनेत्री अवनीत कौर की एक इंस्टाग्राम पोस्ट को लाइक किया था। उस वक्त मामला इतना बढ़ गया था कि विराट को खुद सामने आकर सफाई देनी पड़ी थी।
कोहली ने तब सफाई देते हुए कहा था कि ' मैं यह साफ करना चाहता हूं कि फीड स्क्रॉल करते समय एल्गोरिदम ने गलती से एक इंटरैक्शन दर्ज कर लिया। मेरा ऐसा कोई इरादा नहीं था। कृपया बिना वजह की अटकलें न लगाएं।' दिलचस्प बात यह है कि जब अवनीत कौर से उनकी फिल्म 'लव इन वियतनाम' के प्रमोशन के दौरान इस बारे में पूछा गया, तो उन्होंने मुस्कुराते हुए बस इतना कहा, 'यह प्यार ऐसे ही बरसता रहे।'
Published By : Aarya Pandey
पब्लिश्ड 17 April 2026 at 12:13 IST