IND vs AFG: दूसरे T20 से पहले टीम इंडिया को बड़ा झटका, भारत का ये स्टार गेंदबाज हुआ बाहर, किसकी होगी एंट्री?
Varun Chakravarthy: अफगानिस्तान के खिलाफ दूसरे टी20 मुकाबले से पहले टीम इंडिया को बड़ा झटका लगा है। रिपोर्ट के अनुसार मिस्ट्री स्पिनर वरुण चक्रवर्ती चोट के कारण पूरी सीरीज से बाहर हो गए हैं।
- खेल समाचार
- 2 min read
Varun Chakravarthy: टीम इंडिया बनाम अफगानिस्तान के बीच जारी तीन मैचों की टी20 सीरीज के दूसरे मुकाबले से पहले भारतीय टीम को बड़ा झटका लगा है। 15 सितंबर को होने वाले दूसरे टी20 मैच से पहले मिस्ट्री स्पिनर वरुण चक्रवर्ती चोटिल होकर शेष सीरीज से बाहर हो गए हैं।
बता दें कि दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले गए पहले मुकाबले में उन्होंने 4 ओवर में महज 16 रन देकर 1 विकेट लिया था। उन्होंने दरविश रसूली महज 2 रन पर क्लीन बोल्ड आउट किया था। टीम इंडिया को शुरुआती सफलता दिलाने में उन्होंने अहम भूमिका निभाई थी। भारत ने पहला टी20 मुकाबला 7 विकेट से जीता।
चोट से परेशान रहे हैं वरुण
चोट के कारण सीरीज से बाहर होना वरुण चक्रवर्ती के लिए कोई नई बात नहीं है। गौरतलब है कि इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज के तीसरे मैच के बाद हैमस्ट्रिंग के कारण सीरीज से बाहर हो गए थे। वहीं, इससे पहले आईपीएल 2026 के दौरान अंगूठे में फ्रैक्चर हुआ था, जिसकी वजह से वे आयरलैंड दौरे से भी बाहर थे। ऐसे में देखा जाए तो पिछले कुछ समय से वरुण चोटों के कारण बेहद परेशान रहे हैं।
अफगान सीरीज से पहले CoE पहुंचे थे
चक्रवर्ती ने अफगानिस्तान टी20 सीरीज से पहले बीसीसीआई के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (CoE) में लंबी रिहैब प्रक्रिया में फिटनेस हासिल करने के बाद वापसी की थी, लेकिन अब वो एक बार फिर चोटिल हो गए हैं। वहीं, वरुण की चोट के बाद CoE पर एक बार फिर से सवाल उठने लगे हैं।
वरुण OUT तो किसकी होगी एंट्री?
अब ऐसे में सवाल है कि वरुण चक्रवर्ती के बाहर जाने के बाद उनकी जगह टीम में किसे जगह मिल सकती है। ऐसे में अगर टीम इंडिया लिस्ट देखा जाए तो स्पिनर के तौर पर रवि बिश्नोई और वॉशिंगटन सुंदर मौजूद हैं। कप्तान श्रेयस वरुण की जगह वॉशिंगटन सुंदर या रवि बिश्नोई में से किसी एक हो अपनी टीम में जगह दे सकते हैं।
अफगान सीरीज के लिए भारतीय टीम
श्रेयस अय्यर (कप्तान), अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, संजू सैमसन (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा (उपकप्तान), शिवम दुबे, नितीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुंदर*, वरुण चक्रवर्ती, रवि बिश्नोई, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह और हर्षित राणा।
Published By : Sahitya Maurya
पब्लिश्ड 14 September 2026 at 19:55 IST