IPL 20207: दिल्ली कैपिटल्स में चमिंडा वास और अमित मिश्रा की होगी एंट्री? बड़े बदलाव की तैयारी, क्या है पूरा प्लान?

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2027 से पहले दिल्ली कैपिटल्स टीम एक नए कोचिंग सेटअप को लाने की तैयारी में है। कोचिंग सेटअप में श्रीलंका के दिग्गज खिलाड़ी के अलावा, टीम इंडिया के पूर्व स्पिनर शामिल होने के लिए तैयार है।

Chaminda Vaas Amit Mishra set to join Delhi Capitals coaching staff
IPL: DC का बड़ा दांव; बदला कोचिंग सेटअप, ये दिग्गज टीम में शामिल | Image: ANI

Delhi Capitals: इंडिया प्रीमियर लीग (IPL) 2027 से पहले दिल्ली कैपिटल्स (DC) अपनी टीम में बड़ा बदलाव करने को तैयार है। सोमवार, 14 सितंबर को समाचार एजेंसी एएनआई ने एक रिपोर्ट के हवाले से बताया कि दिल्ली कैपिटल्स (डीसी) इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2027 से पहले एक नए कोचिंग सेटअप को लाने के लिए तैयार है, जिसमें श्रीलंका के पूर्व तेज गेंदबाज चमिंडा वास गेंदबाजी कोच के रूप में फ्रेंचाइजी से जुड़ने के लिए पूरी तरह तैयार हैं, जबकि भारत के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली के मुख्य कोच के रूप में कार्यभार संभालने की उम्मीद है।

अमित मिश्रा भी DC में शामिल होंगे

रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि पूर्व भारतीय लेग स्पिनर अमित मिश्रा भी दिल्ली कोचिंग सेटअप में शामिल होंगे, वहीं दिग्गज भारतीय ऑलराउंडर युवराज सिंह को टीम का बल्लेबाजी कोच नियुक्त किया जाएगा। मिश्रा IPL में एक सफल खिलाड़ी के रूप में अपने करियर के बाद पहली बार कोचिंग में कदम रखेंगे। 42 वर्षीय लेग स्पिनर पहले दिल्ली डेयरडेविल्स (अब दिल्ली कैपिटल्स), डेक्कन चार्जर्स, सनराइजर्स हैदराबाद और लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए IPL खेल चुके हैं।

चमिंडा वास पहली बार लीग में कोचिंग की भूमिका आएंगे नजर

श्रीलंका के सबसे सफल तेज गेंदबाज चमिंडा वास अंतरराष्ट्रीय करियर में 355 टेस्ट विकेट और 400 वनडे विकेट लिए। 52 वर्षीय वास ने 2008 से 2010 तक आईपीएल के पहले तीन सीजन में डेक्कन चार्जर्स का प्रतिनिधित्व किया था, लेकिन अब वह पहली बार लीग में कोचिंग की भूमिका निभाएंगे।

मुनाफ पटेल भी होंगे टीम का हिस्सा

रिपोर्ट के अनुसार, जीएमआर ने पूर्व भारतीय बल्लेबाज वेणुगोपाल राव को क्रिकेट निदेशक, हेमांग बदानी को मुख्य कोच और मुनाफ पटेल को 2025 और 2026 सीजन के लिए गेंदबाजी कोच नियुक्त किया है। वहीं, खबर है कि वास और मिश्रा ने अपनी भूमिकाएं निभाना शुरू कर दिया है और वे फिलहाल दिल्ली में दिल्ली कैपिटल्स की अकादमी के खिलाड़ियों के साथ काम कर रहे हैं। फ्रेंचाइजी ने अभी तक 2027 आईपीएल सीजन के लिए पूरी कोचिंग टीम की आधिकारिक घोषणा नहीं की है।

Advertisement

ये भी पढ़ें: '2005 के बाद हालात बिगड़ गए, जब उन्हें ट्रॉफी चोर कहा गया...', महिला एशिया कप जीतने के बाद नकवी से ट्रॉफी न लेने पर आया BCCI का रिएक्शन

 

Published By:
 Sahitya Maurya
पब्लिश्ड