अपडेटेड 14 July 2025 at 07:19 IST

Saina-Kashyap Separation: साइना नेहवाल की टूटी शादी, 7 साल बाद पति पारुपल्ली कश्यप से हुई अलग, पोस्ट में छलका सेपरेशन का दर्द

Saina Nehwal- Parupalli Kashyap seperated: स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल और पारुपल्ली कश्यप ने 2018 में शादी रचाई थी। इससे पहले दोनों लंबे वक्त तक रिलेशनशिप में भी रहे। शादी के 7 साल बाद अब साइना और कश्यप की राहें जुदा हो गई हैं।

Follow :  
×

Share


Saina Nehwal- Parupalli Kashyap announce separation | Image: ANI

Saina Nehwal- Parupalli Kashyap announce separation: स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल ने एक फैंस से अपने चाहने वालों को चौंकाकर रख दिया। उन्होंने एक पोस्ट के जरिए पति पारुपल्ली कश्यप से अलग होने की जानकारी दी। लंबे वक्त तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद साइना और परुपल्ली साल 2018 को शादी के बंधन में बंधे थे। 7 साल बाद अब उन्होंने अलग होने का फैसला किया।

साइना नेहवाल और पारुपल्ली कश्यप दोनों ही बैडमिंटन के बड़े खिलाड़ी रहे हैं। बताया जाता है कि दोनों ने हैदराबाद में पुलेला गोपीचंद बैडमिंटन एकेडमी में ट्रेनिंग ली और एक साथ ही इस खेल में आगे बढ़े।

‘कभी-कभी जिंदगी हमें…’

35 साल की साइना नेहवाल ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट के जरिए पारुपल्ली कश्यप से अलग होने के अपने चौंकाने वाले फैसले के बारे में बताया। उन्होंने लिखा, "जिंदगी कभी-कभी हमें अलग-अलग दिशाओं में ले जाती है। बहुत सोच-विचार के बाद कश्यप परुपल्ली और मैंने अलग होने का फैसला किया है। हम अपने और एक-दूसरे के लिए शांति, तरक्की और राहत चुन रहे हैं। मैं उन यादों के लिए आभारी हूं और आगे के लिए शुभकामनाएं देती हूं। इस दौरान हमारी निजता को समझने और उसका सम्मान करने के लिए धन्यवाद।"

बैडमिंटन के दो बड़े नाम हैं साइना-पारुपल्ली

साइना नेहवाल ने 2012 के लंदन ओलंपिक में ब्रॉन्ज मेडल जीतकर देश का गौरव बढ़ाया। वहीं, 2015 में बैडमिंटन की विश्व रैंकिंग में पहला स्थान हासिल कर उन्होंने इतिहास रच दिया था। इस उपलब्धि को हासिल करने वाली वो भारत की पहली महिला शटलर बनी थी। दूसरी ओर पारुपल्ली कश्यप ने 2014 के ग्लासगो कॉमनवेल्थ गेम्स में स्वर्ण पदक जीता और विश्व रैंकिंग में छठे स्थान तक पहुंचे थे। कश्यप ने इंटरनेशनल टूर्नामेंटों में लगातार अपने शानदार प्रदर्शन के जरिए खास जगह बनाई।

शादी से पहले लंबे समय तक किया था डेट

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक साइना और पारुपल्ली साल 1997 से एक-दूसरे को जानते थे। 2004 में जब गोपीचंद ने हैदराबाद में अपनी बैडमिंटन एकेडमी स्थापित की, तो दोनों उनके अंडर ट्रेनिंग लेने चले गए। यहीं से उनकी नजदीकियां बढ़ीं। पहले दोस्ती हुई जो बाद में प्यार में बदल गई। साल 2018 में शादी होने तक इनके रिलेशनशिप की किसी को भनक तक नहीं थी। हालांकि शादी के महज 7 साल बाद ही इन्होंने एक-दूसरे से अलग होने का फैसला ले लिया।

यह भी पढ़ें: Sania Mirza: सानिया के घर नन्हा मेहमान कौन? जिस पर मां-बेटा लुटा रहे प्यार

Published By : Ruchi Mehra

पब्लिश्ड 14 July 2025 at 07:17 IST