अपडेटेड 21 March 2025 at 08:19 IST

शोएब मलिक की 'डर्टी हरकत' से बहन ने उठाया पर्दा, बोली- सानिया मिर्जा जान चुकीं थी असलियत, रहने लगीं थी परेशान फिर...

सानिया मिर्जा से अलग होने के बाद पातकिस्तानी क्रिकेटर शोएब मलिक ने तीसरा निकाह कर लिया था। मलिक की बहन ने सानिया के साथ उनके तलाक की असली वजह का खुलासा किया है।

Follow :  
×

Share


Shoaib Malik sister reveals the reason of divorce with Sania mirza | Image: Instagram

Sania Mirza-Shoaib Malik Divorce: भारत की पूर्व टेनिस स्टार सानिया मिर्जा ने 2010 में पाकिस्तानी क्रिकेटर शोएब मलिक के साथ निकाल किया और साल 2024 तक इन दोनों के बीच हालात इतने खराब हो गए कि सानिया को शोएब से खुला करना पड़ा। पाकिस्तानी क्रिकेटर शोएब मलिक ने सानिया मिर्जा से तलाक लेने के बाद पाकिस्तानी एक्ट्रेस सना जावेद के साथ तीसरा निकाह कर लिया।

शोएब मलिक ने जब सानिया मिर्जा से अलग होकर सना जावेद के साथ निकाह किया था तो पाकिस्तानी क्रिकेटर के परिवार से कोई भी शख्स इस निकाह में शामिल नहीं हुआ था। अब शोएब मलिक की बहन ने सानिया के साथ उनकी तलाक की असली वजह का खुलासा किया है।

सानिया क्यों हुई शोएब मलिक से अलग?

पाकिस्तानी क्रिकेटर शोएब मलिक की बहन ने उनकी पोल खोलते सानिया के साथ तलाक की असली वजह का खुलासा किया। 'द पाकिस्तान डेली' की रिपोर्ट के मुताबिक, सानिया मिर्जा शोएब मलिक के कई एक्सट्रा मैरिटल अफेयर से थक चुकी थीं। जो इन दोनों के बीच तलाक की बड़ी वजह बनी। सानिया से तलाक के बाद ही शोएब मलिक ने पाकिस्तान एक्ट्रेस सना जावेद के साथ 20 जनवरी, 2024 को तीसरी शादी कर ली।

शोएब की दूसरी वाइफ थी सानिया

सानिया मिर्जा से पहले शोएब मलिक एक और बार निकाह कर चुके थे यानी सानिया शोएब की दूसरी वाइफ थी। सानिया से निकाह से पहले शोएब मलिक ने आयशा मुखर्जी नाम की महिला के साथ शादी की थी। सानिया और शोएब मलिक ने साल 2010 में एक-दूसरे का हाथ थामा था। इन दोनों का एक 6 साल का बेटा भी है जिसका नाम इजहान है। सानिया से तलाक के बाद जब मलिक ने सना जावेद के साथ निकाह किया तो इस निकाह में पाकिस्तानी क्रिकेटर के परिवार से कोई भी शामिल नहीं हुआ था।

सानिया ने शोएब के साथ किया खुला

सानिया मिर्जा और उनके परिवार ने शोएब के साथ तलाक के बाद चुप्पी बनाई हुई थी पर जब शोएब और सना की शादी की बात सामने आई तो सानिया की बड़ी बहन अनम ने इंस्टाग्राम पर एक नोट शेयर कर बताया कि सानिया महीनों पहले शोएब से अलग हो गई थीं। अनम ने शोएब को शुभकामनाएं दीं और फैंस से सानिया की प्राइवेसी का सम्मान करने की रिक्वेस्ट की।

ये भी पढ़ें- 'गैरों के बिस्तर पे अपनों का सोना देखा...' चहल से तलाक के तुरंत बाद धनश्री का नया VIDEO, फैंस को दिया बड़ा अपडेट


 

Published By : Shubhamvada Pandey

पब्लिश्ड 21 March 2025 at 08:19 IST