अपडेटेड 6 March 2025 at 19:34 IST

Sania Mirza: आप कैसे बनीं इतना बड़ी टेनिस स्टार, कौन था रोल मॉडल? सानिया मिर्जा ने खोले कई राज

सानिया मिर्जा वो नाम है, जिसनें करोड़ों भारतीयों और खासकर महिलाओं को ये भरोसा दिया कि इस देश की लड़कियां, लड़कों से कम नहीं हैं।

Follow :  
×

Share


Sania Mirza reveals many secrets who was her role model why she choose tennis | Image: Republic

Sania Mirza Republic Plenary Summit: सानिया मिर्जा वो नाम है, जिसनें करोड़ों भारतीयों और खासकर महिलाओं को ये भरोसा दिया कि इस देश की लड़कियां, लड़कों से कम नहीं हैं। गुरुवार को रिपब्लिक मीडिया नेटवर्क के 'Republic Plenary Summit' में हिस्सा लेने पहुंचीं सानिया मिर्जा ने बताया कि उन्होंने स्पोर्ट्स में टेनिस को क्यों चुना और उनका रोल मॉडल कौन था।

2003 से लेकर 2023 तक के टेनिस सफर में सानिया मिर्जा ने दुनियाभर में भारत का नाम रोशन किया। 'Republic Plenary Summit' में बातचीत करते हुए कहा कि मेरे माता-पिता चाहते थे कि मैं अपना करियर स्पोर्ट्स में बनाऊं। सानिया ने कहा कि ये बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है कि हमारे देश में क्रिकेट के अलावा बाकी खेल को उतनी महत्वता नहीं दी जाती है। महान भारतीय खिलाड़ी ने ये भी कहा कि अगर वो लड़का होती, तो उन्हें भी क्रिकेट खेलने को कहा जाता, लेकिन शुक्र है कि वो लड़की थीं और उन्होंने टेनिस को चुना।

सानिया मिर्जा ने खोले कई राज

जब सानिया मिर्जा से पूछा गया कि आपका रोल मॉडल कौन था तो उन्होंने पीटी उषा का नाम किया। टेनिस स्टार ने बताया कि उस जमाने में सोशल मीडिया नहीं थी। मैंने बस पीटी उषा का नाम सुना था, कभी देखा नहीं। अब चीजें बहुत बदल गई है। मुझे अच्छा लगता है कि आज जब भारतीय स्पोर्ट्स में महिलाओं की बात की जाती है तो सिर्फ पीटी उषा या मेरा नाम नहीं बल्कि साइना नेहवाल, पीवी सिंधु,दीपा करमाकर जैसी कई नामों का जिक्र होता है। पहले ऐसा नहीं था।

सानिया मिर्जा ने कहा कि मैं बचपन से ही टेनिस में बहुत अच्छी थी। मैं पढ़ाई-लिखाई में भी अच्छी थी, लेकिन उससे अच्छा टेनिस खेलती थी। छोटी उम्र में ही मैंने जब टेनिस कोर्ट पर एक शॉट लगाया तो कोच ने कहा कि आप इस खेल में बहुत आगे जा सकती हैं। सानिया ने कहा कि महिला एथलीट्स के लिए चुनौतीपूर्ण रहा है, लेकिन हमने रास्ता बनाया। 

इसे भी पढ़ें: आपने पाकिस्तान के लिए कुछ नहीं किया... LIVE शो में हफीज ने कह दी चुभने वाली बात, तिलमिलाए शोएब अख्तर; VIDEO


 

Published By : Ritesh Kumar

पब्लिश्ड 6 March 2025 at 19:34 IST