FIFA World Cup 2026: ब्राजील के स्टार प्लेयर Neymar की गर्लफ्रेंड का जलवा, 10 नंबर की जर्सी में ग्लैमरस अंदाज से फैंस पर ढाया कहर, VIDEO

Neymar Girlfriend: फीफा वर्ल्ड कप 2026 का खुमार पूरी दुनिया में है। बीते रविवार को ब्राजील और मोरक्को के बीच मुकाबला खेला गया। मैच से पहले ब्राजील के स्टार फुटबॉलर नेमार की गर्लफ्रेंड ब्रूना बियांकार्डी ने अपने ग्लैमरस अंदाज से सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया।

Neymar Girlfriend Bruna Biancardi | Image: Social Media

Neymar Girlfriend Bruna Biancardi: फीफा वर्ल्ड कप 2026 शुरू होते ही दुनिया भर में इसका खुमार देखने को मिल रहा है। दुनिया के सबसे बड़े फुटबॉल टूर्नामेंट में रविवार को ब्राजील बनाम मोरक्को के बीच मुकाबला खेला गया। रोमांचक मैच शुरू हो उससे पहले ही सोशल मीडिया पर एक अलग ही नाम सुर्खियां में आने लगा। दरअसल, यह नाम ब्राजीलियन सुपरस्टार नेमार की पार्टनर ब्रूना बियांकार्डी का था।

ब्रूना बियांकार्डी का दिखा खास अंदाज

ब्राजील बनाम मोरक्को बीच न्यूयॉर्क के मेटलाइफ स्टेडियम मुकाबला खेला गया, लेकिन स्टैंड में मौजूद ब्रूना बियांकार्डी ने अपने स्टाइल और आत्मविश्वास से कैमरों पर ऐसा असर छोड़ा कि कैमरे का फोकस बार-बार उन्हीं पर जा टिकता रहा।

अपने पार्टनर यानी नेमार की टीम ब्राजील का सपोर्ट करने पहुंचीं ब्रूना की तस्वीरे सोशल मीडिया पर कुछ ही देर में वायरल होने लगी और फैंस ने उन्हें 'वर्ल्ड कप क्वीन' तक का खिताब दे डाला। वहीं, उनके लुक ने इंटरनेट पर तहलका मचा दिया। इस बीच उन्होंने आउटफिट के साथ नेमार की मशहूर नंबर-10 जर्सी को भी खास अंदाज में फ्लॉन्ट किया।

June 13, 2026
June 14, 2026

15 मिलियन से ज्यादा इंस्टाग्राम फॉलोअर्स

ब्रूना बियांकार्डी एक जानी-पहचानी महिला है। ब्रूना पहले भी कई बार अपनी तस्वीरों के माध्यम से सुर्खियां बटोर चुकी हैं, लेकिन इस बार मामला कुछ अलग है। इंस्टाग्राम पर ब्रूना के करीब 15 मिलियन से अधिक फॉलोअर्स हैं। वहीं, नेमार और  ब्रूना की एक बेटी माविए (Mavie) हैं। एक बेटा डेवी लुक्का (Davi Lucca) भी है, जो उनकी पिछली रिलेशनशिप से हुआ था।

June 13, 2026
June 14, 2026

ब्राजील बनाम मोरक्को मैच का रिजल्ट?

ब्राजील बनाम मोरक्को दमदार रहा। दुनिया भर में इस मैच को फैंस ने एन्जॉय किया। दोनों टीमों बीच कांटे का टक्कर देखा गया। मैच खत्म होने तक दोनों टीमें 1-1 की बराबरी पर रही। वहीं, ब्राजील का अगला मुकाबला 20 जून को Haiti से है, जो लिंकन फाइनेंशियल फील्ड स्टेडियम में खेला जाएगा। 

ये भी पढ़ें: सिर टकला और आंखों में गॉगल्स... आखिर शिखर धवन ने युजवेंद्र चहल को क्यों दिखाई पिस्टल? VIDEO
 

Published By : Sahitya Maurya

पब्लिश्ड 15 June 2026 at 18:11 IST