अपडेटेड 27 May 2025 at 20:45 IST
भारत ने 2-0 से हराया तो संस्कार भूले पाकिस्तानी खिलाड़ी, Junior Davis Cup में हैंडशेक के दौरान भारतीय प्लेयर से बदसलूकी, Video Viral
भारत और पाकिस्तान के बीच जूनियर डेविस कप का यह मुकाबला पहले से ही हाई-वोल्टेज माना जा रहा था। दोनों देशों के बीच प्रतिस्पर्धा हमेशा हाई होती है। इस बार, खेल से ज्यादा चर्चा पाकिस्तानी खिलाड़ी के रवैये की हो रही है।
Junior Davis Cup : कजाकिस्तान में आयोजित जूनियर डेविस कप में भारत ने पाकिस्तान को 2-0 से करारी मात दी है। खेल के मैदान में भारत से हारने के बाद पाकिस्तानी खिलाड़ी बदसलूकी पर उतर आए, जिसने नए विवाद को जन्म दे दिया है। यह विवाद खेल के मैदान से अधिक एक खिलाड़ी के व्यवहार को लेकर सुर्खियों में आया है। सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक वीडियो में पाकिस्तानी खिलाड़ी का अभिमानी रवैया और हैंडशेक के दौरान उसका व्यवहार चर्चा का विषय बन गया है।
भारत-पाकिस्तान के बीच खेलों में प्रतिद्वंद्विता हमेशा से भावनाओं को भड़काती रही है। लेकिन यह जरूरी है कि एक खिलाड़ी, खासकर युवा खिलाड़ी मैदान में खेल भावना और एक-दूसरे के सम्मान को सर्वोपरि रखें। भारत ने 24 मई को जूनियर डेविस कप में पाकिस्तान को 2-0 से हराकर अपने चिर-प्रतिद्वंद्वी को U16 टूर्नामेंट में पूरी तरह से पछाड़ दिया।
हार के बाद कैसा अभिमान?
मैच के तीन दिन बाद एक विवाद ने तूल पकड़ा, जब एक वीडियो वायरल हो गया। वीडियो में देखा जा सकता है कि एक पाकिस्तानी खिलाड़ी ने भारतीय खिलाड़ी के साथ असम्मानजनक तरीके से हैंडशेक किया। हार के बाद, पाकिस्तानी U16 खिलाड़ी ने भारतीय जूनियर स्टार से हैंडशेक करते हुए हाथ झटक दिया। जूनियर डेविस कप का यह विवाद एक सबक हो सकता है कि खेल के मैदान पर प्रतिस्पर्धा के साथ-साथ आपसी सम्मान भी उतना ही महत्वपूर्ण है। जितना खिताब जीतना, लेकिन पाकिस्तान के खिलाड़ियों को भला ये कौन सिखाए?
लेकिन खास बात ये है कि अपमान होने के बाद भी भारतीय खिलाड़ी ने अपना संयम बनाए रखा और कोई जवाबी हमला नहीं किया। उन्होंने अपनी उम्र से अधिक परिपक्वता और बेहतरीन खेल भावना का परिचय दिया। हाल के समय में दोनों देशों के बीच संबंध तनावपूर्ण रहे चल रहे हैं। 22 अप्रैल को पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत ने ऑपरेशन सिंदूर के तहत पाकिस्तान में आतंकी ठिकाने तबाह किए थे।
क्या हुआ मैच के दौरान?
जूनियर डेविस कप का यह मुकाबला पहले से ही हाई-वोल्टेज माना जा रहा था। वीडियो में देखा जा सकता है कि मैच के बाद जब दोनों खिलाड़ी एक दूसरे को हैंडशेक करने पहुंचे, तो पाकिस्तानी खिलाड़ी का व्यवहार असामान्य और अभिमानी था। खेल के मैदान पर आपस में हैंडशेक करना एक परंपरा है, जो खिलाड़ियों के बीच सम्मान और खेल भावना को दर्शाती है।
इससे पहले भारत ने सीनियर डेविस कप 2024 में पाकिस्तान को इस्लामाबाद में 4-0 से हराया था, जो 60 साल बाद भारत की पाकिस्तान में पहली जीत थी। इसके बाद अब जूनियर डेविस कप में मिली हार को शायद पाकिस्तानी खिलाड़ी हजम नहीं कर पाए।
Published By : Sagar Singh
पब्लिश्ड 27 May 2025 at 20:30 IST