अपडेटेड 5 December 2024 at 08:31 IST
मैदान पर सजदा, अल्लाहु अकबर नारा...रोनाल्डो बनने वाले हैं मुसलमान? साथी खिलाड़ी का हैरतअंगेज खुलासा
क्रिस्टियानो रोनाल्डो के साथ अल नासर क्लब में गोलकीपर के तौर पर खेल चुके वलीद अब्दुला ने एक ऐसा हैरतअंगेज खुलासा किया है जिसे सुनकर सभी हैरान हो गए।
Cristiano Ronaldo: पुर्तगाल के स्टार फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो को आज की डेट में भला कौन नहीं जानता होगा। रोनाल्डो अब सऊदी अरब के अल नासर क्लब के लिए खेलते हैं। इस क्लब के साथ रोनाल्डो ने 2022 में कॉन्ट्रैक्ट साइन किया था।
इस क्लब में रोनाल्डो के साथ खेल चुके गोलकीपर वलीद अब्दुला ने एक ऐसा हैरतअंगेज खुलासा किया है जिसे सुनकर सभी हैरान हो गए। वलीद अब्दुल्ला ने रोनाल्डो के इस्लाम धर्म अपनाने की संभावना की ओर इशारा किया है।
रोनाल्डो इस्लाम अपनाना चाहते हैं: वलीद अब्दुल्ला
क्रिस्टियानो रोनाल्डो का जन्म 5 फरवरी 1985 को मदीरा में हुआ था। वो एक कैथोलिक परिवार में जन्मे थे। वलीद अब्दुल्ला ने एक टीवी शो में रोनाल्डो के बारे में बातचीत करते हुए ये बड़ा दावा किया। अब्दुल्ला ने कहा,
‘रोनाल्डो वास्तव में इस्लाम धर्म अपनाना चाहते हैं। मैंने उनसे इस बारे में बात की और उन्होंने इसमें रुचि दिखाई थी। वह गोल करने के बाद मैदान पर सजदा कर चुके हैं और वह हमेशा खिलाड़ियों को नमाज पढ़ने और इस्लामी धार्मिक रीति-रिवाजों का पालन करने के लिए प्रोत्साहित करते हैं। जब रोनाल्डो ने गोल करने के बाद मैदान पर सजदा किया तो सभी खिलाड़ियों ने एक साथ ‘अल्लाहु अकबर’ का नारा लगाया था।’
अजान खत्म होने तक सेशन रोकने को कहते हैं रोनाल्डो: वलीद अब्दुल्ला
अब्दुल्ला ने बताया कि रोनाल्डो ने स्थानीय संस्कृति, विशेषकर इस्लाम और उसकी प्रथाओं में गहरी रुचि ली है, ताकि वह अपने मुस्लिम साथियों का बेहतर सम्मान कर सकें और उन्हें समझ सकें। अब्दुल्ला ने बताया, ‘जब प्रैक्टिस के दौरान अजान की आवाज आती है, तो रोनाल्डो कोच से अजान खत्म होने तक सेशन रोकने के लिए कहते हैं। शुरुआत में, मैं रोनाल्डो के करीब था क्योंकि वो देश की संस्कृति, क्लब या अन्य पहलुओं से परिचित नहीं था। वह अक्सर मुझसे सवाल पूछता था।’
बता दें, साल 2023 में रोनाल्डो के अल नासर में जाने से पहले एक रिपोर्ट में दावा किया गया था कि पूर्व रियल मैड्रिड टीम के साथी खिलाड़ी मेसुत ओज़िल और करीम बेंजेमा ने उन्हें इस्लाम अपनाने के लिए मनाया था।
2022 में अल नासर के साथ जुड़े रोनाल्डो
क्रिस्टियानो रोनाल्डो 2022 से पहले मैनचेस्टर यूनाइटेड के साथव खेलते थे। मैनचेस्टर के साथ नाता खत्म करने के बाद इस दिग्गज खिलाड़ी ने शुक्रवार को सऊदी के इस बड़े क्लब के साथ डील फाइनल की। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ये डील 1700 करोड़ (200 मिलियन यूरो) से ज्यादा की है। उन्होंने जून 2025 तक के लिए अल नासर के साथ डील की है।
Published By : Shubhamvada Pandey
पब्लिश्ड 5 December 2024 at 08:31 IST