दुनिया के नंबर एक टेनिस खिलाड़ी सिनर पेरिस ओलंपिक से हटे, खुद किया इस बात का खुलासा
दुनिया के नंबर एक टेनिस खिलाड़ी यानिक सिनर गले में संक्रमण (टॉन्सिल) के कारण बुधवार को पेरिस ओलंपिक से हट गए।
- खेल समाचार
- 1 min read
Jannik Sinner: दुनिया के नंबर एक टेनिस खिलाड़ी यानिक सिनर गले में संक्रमण (टॉन्सिल) के कारण बुधवार को पेरिस ओलंपिक से हट गए। इटली के इस 22 वर्षीय खिलाड़ी ने सोशल मीडिया पर लिखा कि डॉक्टर ने उन्हें सलाह दी है कि वह ओलंपिक खेलों में हिस्सा नहीं लें।
जनवरी में ऑस्ट्रेलिया ओपन के साथ अपना पहला ग्रैंडस्लैम खिताब जीतने वाले सिनर पिछले महीने फ्रेंच ओपन के सेमीफाइनल में पहुंचकर एटीपी रैंकिंग में दुनिया के नंबर एक खिलाड़ी बने थे। ओलंपिक टेनिस का ड्रॉ गुरुवार को होगा जबकि मुकाबले शनिवार से शुरू होंगे।
क्या बोले यानिक सिनर?
सिनर ने इतालवी में लिखा, ‘‘ओलंपिक से चूकना बड़ी निराशा है क्योंकि इस सत्र में यह मेरे मुख्य लक्ष्यों में से एक था।’’उन्होंने लिखा, ‘‘मैं इस बेहद महत्वपूर्ण टूर्नामेंट में अपने देश का प्रतिनिधित्व करने का सम्मान पाने के लिए इंतजार नहीं कर सकता था।’’
यह भी पढ़ें: अमेरिका तक पहुंचा यूपी का नेमप्लेट विवाद, US प्रवक्ता ने पाकिस्तानी पत्रकार का ऐसे किया मुंह बंद!
Published By : Dalchand Kumar
पब्लिश्ड 25 July 2024 at 10:25 IST