'बहुत कुछ खोया पर हार नहीं मानी, लेकिन फाइनल में...', विनेश को लेकर श्रीजेश की ये बात दिल छू लेगी
डियन हॉकी टीम की 'दीवार' कहे जाने वाले खिलाड़ी जिन्होंने हॉकी को अलविदा कह दिया, पीआर श्रीजेश ने विनेश फोगाट के लिए ऐसी बात कही जो आपका दिल छू लेगी।
- खेल समाचार
- 3 min read
Vinesh Phogat Controversy: पेरिस ओलंपिक 2024 अपने आखिरी पड़ाव पर आ गया है। 11 अगस्त को इस इवेंट की क्लोजिंग सेरेमनी है। पेरिस ओलंपिक में भारत की झोली में कुल 6 मेडल्स आ चुके हैं। अब भारत की उम्मीदें सातवें मेडल पर हैं जो 100 ग्राम ज्यादा वजन के चलते विनेश फोगाट के नाम नहीं आ पाया।
7 अगस्त को विनेश फोगाट को 100 ग्राम ज्यादा वजन के चलते डिस्क्वालिफाई कर दिया गया। इस बात का सदमा विनेश तो इतना तगड़ा लगा कि उन्होंने कुश्ती से ही संन्यास ले लिया। फिलहाल विनेश फोगाट के लिए सिल्वर मेडल की मांग की जा रही हैं और उनका मामला कोर्ट ऑफ आर्बिट्रेशन फॉर स्पोर्ट्स (CAS) में चल रहा है। लेकिन इसी बीच इंडियन हॉकी टीम की 'दीवार' कहे जाने वाले खिलाड़ी जिन्होंने हॉकी को अलविदा कह दिया, पीआर श्रीजेश ने विनेश फोगाट के लिए ऐसी बात कही जो आपका दिल छू लेगी।
पीआर श्रीजेश ने विनेश फोगाट के लिए क्या कहा?
हॉकी को अलविदा कह चुके पीआर श्रीजेश ने विनेश फोगाट के खेल और क्षमता के बारे में बात करते हुए कहा कि, 'जो विनेश फोगाट ने किया वो कोई छोटी बात नहीं है। पिछले साल (2023) उन्होंने अपने जीवन में बहुत से उतार-चढ़ाव का सामना किया और इसके बावजूद शानदार खेल भावना दिखाते हुए आज कुश्ती के फाइनल में पहुंची। ये हम सभी के लिए काफी शॉकिंग है कि फाइनल में पहुंचने के बाद भी विनेश को कोई मेडल नहीं मिला। हम सब विनेश के साथ हैं और भगवान से ये प्रार्थना करते हैं कि उनके हक में फैसला आए और वे सिल्वर मेडल जीतें।'
100 ग्राम ओवरवेट होने पर डिस्क्वालिफाई हुईं थी विनेश
ताजा अपडेट के मुताबिक, कोर्ट ऑफ आर्बिट्रेशन फॉर स्पोर्ट्स भारतीय पहलवान विनेश फोगाट की अपील पर अब फैसला 13 अगस्त को देगी। विनेश फोगाट को 100 ग्राम ओवर वेट होने की वजह से फाइनल से पहले डिस्क्वालिफाई कर दिया गया था। अब फोगाट कम से कम सिल्वर मेडल की अपील कर रही है।
अब 13 अगस्त को आएगा विनेश पर फैसला
9 अगस्त को पेरिस में इस मामले पर 3 घंटे तक सुनवाई चली, मगर इस पर फैसला अभी तक नहीं आया है। सुनवाई के बाद सीएएस की ओर से जारी एक बयान में कहा गया था कि 10 अगस्त तक इस फैसले की समय सीमा बढ़ा दी गई है, मगर शनिवार को भी इस पर कोई फैसला नहीं आया। इसके बाद 10 अगस्त की रात को आईओए का बयान आता है कि 11 अगस्त की रात भारतीय समयानुसार साढ़े 9 बजे इस मुद्दे पर फैसला आएगा, मगर फिर इसके बाद समय सीमा को बढ़ाकर 13 अगस्त कर दिया जाता है।
ये भी पढ़ें- पत्रकार ने नीरज चोपड़ा से इंग्लिश बोलने को कहा, गोल्डन बॉय ने दिया ऐसा जवाब; बंद हो गई सबकी बोलती | Republic Bharat
Published By : Shubhamvada Pandey
पब्लिश्ड 11 August 2024 at 17:17 IST