पत्रकार ने नीरज चोपड़ा से इंग्लिश बोलने को कहा, गोल्डन बॉय ने दिया ऐसा जवाब; बंद हो गई सबकी बोलती

Paris Olympics: पेरिस में जब एक पत्रकार ने नीरज चोपड़ा से इंग्लिश में जवाब देने को कहा तो नीरज ने ऐसी इंग्लिश बोली की जर्नलिस्ट की बोलती बंद कर दी।

Neeraj Chopra
Neeraj Chopra | Image: AP/ PTI

Neeraj Chopra: 11 अगस्त को पेरिस ओलंपिक का समापन होने वाला है। पेरिस ओलंपिक (Paris Olympics) में भारत की झोली में 6 मेडल आए। इन 6 मेडल में से एकमात्र सिल्वर मेडल जीतने वाले जेवेलिन थ्रो के खिलाड़ी नीरज चोपड़ा ने 10 अगस्त को पेरिस में प्रेस कॉन्फ्रेंस की थी। नीरज चोपड़ा से एक पत्रकार ने अंग्रेजी में सवाल किया और नीरज से कहा कि अंग्रेजी में जवाब दें।

नीरज का हिंदी भाषा के लिए प्यार किसी से छुपा नहीं है। किसी भी इंटरव्यू या अवॉर्ड शो में जब नीरज से इंग्लिश में सवाल किया जाता है तो नीरज एकदम साफ शब्दों में बोल देते हैं कि प्लीज हिंदी में सवाल कीजिए। पेरिस में जब एक पत्रकार ने नीरज चोपड़ा से इंग्लिश में जवाब देने को कहा तो नीरज ने ऐसी इंग्लिश बोली की जर्नलिस्ट की बोलती बंद हो गई।

क्या है पूरा मामला?

दरअसल हुआ कुछ यूं कि ओलंपिक में सिल्वर मेडल जीतने वाले नीरज चोपड़ा, गोल्ड जीतने वाले अरशद नदीम और ब्रॉन्ज जीतने वाले ग्रेनाडा के एंडरसन पीटरसन एक साथ प्रेस कॉन्फ्रेस को संबोधित कर रहे थे। तभी एक पत्रकार ने नीरज और अरशद से भारत-पाकिस्तान के रिश्ते और प्रतिद्वंदिता के बारे में सवाल किया। इस सवाल का पहले तो अरशद नदीम ने जवाब दिया। इसके बाद जब नीरज की बारी आई तो पत्रकार ने कहा कि आप अंग्रेजी में जवाब दीजिए।

पत्रकार की ये बात सुनकर पहले तो नीरज ने बोला 'हार्ड जोक...' पर फिर उन्होंने जिस शानदार तरीके से अंग्रेजी में जवाब दिया उसे सुनकर प्रेस कॉन्फ्रेंस में बैठे सभी पत्रकार की बोलती बंद हो गई। बीते सालों में कई बार ऐसे मौके आए हैं जब किसी ने नीरज से इंग्लिश में सवाल किया उन्होंने सवाल करने वालों को टोका। ऐसा ही हुआ था जब साल 2018 में नीरज एकाराम स्पोर्ट्स लिटरेरी फेस्टिवल में पहुंचे थे और वहां एक पत्रकार ने नीरज से अंग्रेजी में सवाल करना शुरू कर दिया था।

Advertisement

नीरज चोपड़ा का अलग अंदाज फैंस को आता है रास 

नीरज ने मुस्कुराते हुए उस पत्रकार को बीच में ही रोक दिया था और उससे कहा था कि, ‘भाई क्या आपको हिन्दी आती है?’ इसके जवाब आया, हां मुझे हिन्दी आती है। नीरज चोपड़ा ने फिर उनसे कहा, ‘तो भाई हिंदी में ही पूछ लो।' ठीक ऐसा ही हुा था जब नीरज चोपड़ा स्पोर्ट्स अवॉर्ड्स में पहुंचे थे और वहां एंकर जतिन सप्रू ने उनसे अंग्रेजी में सवाल पूछना शुरु किया था। तभी नीरज ने उन्हें बीच में टोकते हुए कहा था कि ‘हिंदी में पूछ लो’। फैंस को नीरज को यह अंदाज काफी पसंद आता है। नीरज की यही अदा हर भारतवासी को नीरज का फैन बना देती है। 

ये भी पढ़ें- 2024 ओलंपिक का समापन आज, फिर दोबारा भारत से पेरिस क्यों पहुंची मनु भाकर? जान लें वजह | Republic Bharat

Advertisement
Published By:
 Shubhamvada Pandey
पब्लिश्ड