अपडेटेड 8 August 2024 at 19:48 IST
ओलंपिक में हॉकी टीम को कांस्य पदक मिलने पर PM मोदी ने दी बधाई, कहा- ये पदक बेहद खास है क्योंकि...
भारत ने पेरिस ओलिंपिक में चौथा मेडल जीत लिया है। टीम इंडिया ने ब्रॉन्ज मेडल मैच में स्पेन को 2-1 से हरा दिया है। इसके साथ ही भारत के खाते में 4 मेडल हो गए हैं।
Paris Olympics 2024: भारत ने पेरिस ओलिंपिक में चौथा मेडल जीत लिया है। टीम इंडिया ने ब्रॉन्ज मेडल मैच में स्पेन को 2-1 से हरा दिया है। इसके साथ ही भारत के खाते में 4 मेडल हो गए हैं। भारत ने इससे पहले टोक्यो ओलंपिक में भी ब्रॉन्ज मेडल जीता था। भारतीय कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने अपनी हॉकी की जादूगरी दिखाते हुए दो शानदार गोल दागे।
स्पेन के खिलाफ ब्रॉंज मेडल मैच में भारत की शानदार जीत पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने टीम इंडिया को बधाई दी। पीएम ने कहा, एक उपलब्धि जिसे आने वाली पीढ़ियां याद रखेंगी। भारतीय हॉकी टीम ने ओलंपिक में कांस्य पदक जीता। यह और भी खास है क्योंकि यह ओलंपिक में टीम का लगातार दूसरा पदक है।
भारत की सफलता कौशल, दृढ़ता की जीत- पीएम मोदी
पीएम ने कहा कि भारत की सफलता कौशल, दृढ़ता और टीम भावना की जीत है। उन्होंने अत्यधिक धैर्य और लचीलापन दिखाया, खिलाड़ियों को बधाई। हर भारतीय का हॉकी से भावनात्मक जुड़ाव है और यह उपलब्धि इस खेल को हमारे देश के युवाओं के बीच और भी लोकप्रिय बनाएगी।
कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने दागे 2 गोल
कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने 33वें मिनट में पेनल्टी कॉर्नर पर गोल किया। उन्होंने 30वें मिनट पर भी पेनल्टी पर गोल किया। हाफ टाइम तक स्कोर 1-1 से बराबर रहा। स्पेन की ओर से एकलौता गोल 18वें मिनट में मार्क मिरालेस पोर्टिलो ने पेनल्टी स्ट्रोक पर गोल किया।
पीआर श्रीजेश ने खेला आखिरी मुकाबला
8 अगस्त को भारत और स्पेन के बीच खेले गए ब्रॉन्ज मेडल मुकाबले में भारत ने शानदार जीत हासिल की है। भारतीय हॉकी टीम की दीवार कहे जाने वाले पीआर श्रीजेश पेरिस ओलंपिक में स्पेन के खिलाफ अपने करियर का आखिरी मुकाबला खेल रहे थे।
Published By : Deepak Gupta
पब्लिश्ड 8 August 2024 at 19:48 IST