BIG BREAKING: पेरिस ओलंपिक से आई देश के लिए खुशखबरी, हॉकी में भारत ने स्पेन को हराकर जीता कांस्य पदक
Paris Olympics: पेरिस ओलंपिक में भारत ने स्पेन के खिलाफ मुकाबले में 2-1 से जीत हासिल कर ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया है।
- खेल समाचार
- 3 min read

Paris Olympics: पेरिस ओलंपिक में भारत ने स्पेन के खिलाफ मुकाबले में 2-1 से जीत हासिल कर ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया है। पेरिस ओलंपिक में ये भारत की झोली में आने वाला चौथा मेडल है। भारत ने इससे पहले टोक्यो ओलंपिक में भी ब्रॉन्ज मेडल जीता था।
8 अगस्त को भारत और स्पेन के बीच खेले गए ब्रॉन्ज मेडल मुकाबले में भारत ने शानदार जीत हासिल की। भारतीय हॉकी टीम की दीवार कहे जाने वाले पीआर श्रीजेश पेरिस ओलंपिक में स्पेन के खिलाफ अपने करियर का आखिरी मुकाबला खेल रहे थे।
भारत का दूसरा ब्रॉन्ज मेडल
भारत और स्पेन के बीच गुरुवार, 8 अगस्त को पेरिस ओलंपिक ब्रॉन्ज मेडल जीतने के लिए मैच खेला गया। भारत ने स्पेन को 2-1 से हराकर ब्रॉन्ज मेडल अपने नेमा किया। ये भारत का लगातार दूसरा ओलंपिक ब्रॉन्ज मेडल है। इससे पहले टोक्यो ओलंपिक में भी भारत ने जर्मनी को हराकर ब्रॉन्ज मेडल जीता था।
भारत के लिए हरमनप्रीत ने 30वें और 34वें मिनट में गोल दागे। इस तरह 52 साल बाद लगातार दो ओलंपिक में बैक टू बैक मेडल आया है। इससे पहले 1968 मैक्सिको ओलंपिक और 1972 म्यूनिख ओलंपिक में भारत ने ब्रॉन्ज मेडल जीते थे। इस तरह मौजूदा ओलंपिक में भारत के पदकों की संख्या चार हो चुकी है। इससे पहले सेमीफाइनल में जर्मनी ने भारत को हराकर 60 साल बाद गोल्ड मेडल जीतने का ख्वाब तोड़ दिया था।
Advertisement
दूसरे क्वार्टर में दोनों टीमों ने किया 1-1 गोल
भारत और स्पेन के बीच पहले क्वार्टर में जोरदार टक्कर हुई। दोनों टीमों ने एकदूसरे पर हमले किए लेकिन गोल कोई नहीं कर सका। आखिरकार पहला क्वार्टर 0-0 की बराबरी पर खत्म हुआ। इस मैच में पहला गोल स्पेन की ओर से किया गया। स्पेनिश टीम ने दूसरे क्वार्टर के 12वें मिनट में पेनाल्टी स्ट्रोक का पूरा फायदा उठाते हुए गोल किया और भारत पर 1-0 की बढ़त बनाई। स्पेन की ओर से मार्को मिरालेस ने गोल किया। भारत ने दूसरे क्वार्टर के आखिरी मिनट में बराबरी का गोल दागा। कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने पेनाल्टी कॉर्नर पर गोलकर भारत को बराबरी दिलाई। जब हॉफ टाइम हुआ तो स्कोर 1-1 से बराबर था।
भारत 2-1 से आगे हुआ
भारत ने तीसरे क्वार्टर की शुरुआत में गोल कर मैच में बढ़त बनाई। भारत ने ये गोल भी पेनाल्टी कॉर्नर से किया। एक बार फिर कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने गोल कर भारत को 2-1 से आगे कर दिया। भारत ने 33वें मिनट में गोल दागा। भारत ने लीड लेने के बाद मैच पर अपनी पकड़ बनाए रखी। टीम इंडिया भले ही और गोल नहीं कर सकी, लेकिन उसने स्पेन को भी गोल नहीं करने दिया। स्पेन ने समय निकलता देख आखिरी तीन मिनट में अपने अपने गोलकीपर को भी बाहर भेज दिया। उसने इसके बाद ऑलआउट अटैक किया। एक समय तो भारतीय हॉफ में स्पेन के 11 खिलाड़ी नजर आ रहे थे। लेकिन भारतीय डिफेंडर्स ने स्पेन को बराबरी का कोई मौका नहीं दिया।