अपडेटेड 6 August 2024 at 10:42 IST

पेरिस ओलंपिक में भारत-पाक की टक्कर, नीरज चोपड़ा को चुनौती दे पाएंगे अरशद? देखें हेड टू हेड रिकॉर्ड

Neeraj Chopra vs Arshad Nadeem: भाला फेंक इवेंट में पाकिस्तान के अरशद नदीम भारत के नीरज चोपड़ा के लिए खतरा साबित हो सकते हैं।

Follow :  
×

Share


Neeraj Chopra with Arshad Nadeem | Image: AP/PTI

Paris Olympics 2024 Neeraj Chopra: इंतजार की घड़ी समाप्त होने वाली है। भारत के 'गोल्डन बॉय' नीरज चोपड़ा पेरिस ओलंपिक में दम दिखाने वाले हैं। टोक्यो ओलंपिक में गोल्ड मेडल जीतने के बाद अब नीरज इसे डिफेंड करने के लिए पूरी ताकत झोंकेंगे। मंगलवार को भाला फेंक इवेंट के क्वालीफिकेशन राउंड में करोड़ों भारतीयों की नजर नीरज चोपड़ा पर रहेगी। इसके साथ ही पेरिस ओलंपिक में भारत-पाकिस्तान के बीच जबरदस्त टक्कर भी होगी क्योंकि इसी स्पर्धा में पाक के अरशद नदीम भी हिस्सा ले रहे हैं।

ये पहली बार नहीं है जब नीरज चोपड़ा और अरशद नदीम आमने-सामने होंगे। हालांकि, भारतीय सुपरस्टार हर बार पाकिस्तानी जैवलिन थ्रो खिलाड़ी पर भारी पड़े हैं। देखना दिलचस्प रहेगा कि ओलंपिक 2024 में अरशद डिफेंडिंग चैंपियन नीरज को चुनौती दे पाएंगे या नहीं।

पेरिस ओलंपिक में भारत-पाक के बीच टक्कर

खेल चाहे जो भी हो, अगर टक्कर भारत और पाकिस्तान के बीच है तो फैंस का जोश हाई होना लाजमी है। अब ये रोमांच पेरिस ओलंपिक में भी देखने को मिलेगा। भाला फेंक इवेंट में पाकिस्तान के अरशद नदीम भारत के नीरज चोपड़ा के लिए खतरा साबित हो सकते हैं।

कैसा है दोनों का हेड टू हेड रिकॉर्ड?

नीरज चोपड़ा और अरशद नदीम के बीच हेड टू हेड रिकॉर्ड की बात करें तो भारतीय स्टार का पलड़ा भारी रहा है। हालांकि, पाकिस्तानी खिलाड़ी भी हर प्रतियोगिता में प्रभाव छोड़ने में कामयाब रहे हैं। पहली बार साउथ एशियन खेल 2016 में दोनों आमने-सामने हुए थे। नीरज ने तब 82.23 मीटर दूर भाला फेंककर गोल्ड जीता था, जबकि अरशद के हाथ ब्रॉन्ज मेडल लगी थी।

एशियाई खेल 2016

नीरज चोपड़ा- पहला स्थान (82.23 मीटर)
अरशद नदीम- तीसरा स्थान (78.33 मीटर)

एशियाई जूनियर चैंपियनशिप 2016

नीरज चोपड़ा- दूसरा स्थान (77.60 मीटर) 
अरशद नदीम- तीसरा स्थान (73.40 मीटर)

विश्व अंडर-20 एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2016

नीरज चोपड़ा- पहला स्थान (86.48 मीटर)
अरशद नदीम- 30वां स्थान

एशियाई एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2017

नीरज चोपड़ा- पहला स्थान (85.23 मीटर)
अरशद नदीम- सातवां स्थान (78.00 मीटर)

राष्ट्रमंडल खेल 2018

नीरज चोपड़ा- पहला स्थान (86.87 मीटर)
अरशद नदीम- 8वां स्थान (76.02 मीटर)

टोक्यो ओलंपिक 2020

नीरज चोपड़ा- पहला स्थान (87.58 मीटर)
अरशद नदीम- 5वां स्थान (84.62 मीटर)

विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2022

नीरज चोपड़ा- दूसरा स्थान ( 88.13 मीटर)
अरशद नदीम- 5वां स्थान ( 86.16 मीटर)

विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2023

नीरज चोपड़ा- पहला स्थान (88.17 मीटर) 
अरशद नदीम- दूसरा स्थान (87.82 मीटर)

इसे भी पढ़ें: Paris Olympics 2024 Live: नीरज पर रहेगी नजर, हॉकी में भारत-जर्मनी के बीच टक्कर, देखें पूरा शेड्यूल


 

 

 

 

Published By : Ritesh Kumar

पब्लिश्ड 6 August 2024 at 10:42 IST