LIVE BLOG

अपडेटेड 6 August 2024 at 16:49 IST

Paris Olympics 2024 Live: नीरज फिर जीतेंगे गोल्ड मेडल! विनेश फोगाट ने भी सेमीफाइनल में बनाई जगह

Paris Olympics 2024 Day 11 Live: भारत के गोल्डन बॉय नीरज चोपड़ा आज पेरिस ओलंपिक में पहली बार एक्शन में होंगे। दोपहर 1: 50 बजे भालाफेंक इवेंट के क्वालिफिकेशन राउंड में नीरज हिस्सा लेंगे।

Follow : Google News Icon  
Paris Olympics 2024 Day 11 Live
पेरिस ओलंपिक 2024 लाइव | Image: AP

6 August 2024 at 16:19 IST

Paris Olympics LIVE: विनेश फोगाट सेमीफाइनल में

पेरिस ओलंपिक की कुश्ती में भारतीय महिला रेस्लर विनेश फोगाट ने सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली है। 


6 August 2024 at 16:18 IST

Paris Olympics LIVE: विनेश फोगाट का क्वार्टर फाइनल मुकाबला

विनेश फोगाट का मुकाबला शुरू हो चुका है। उनका सामना यूक्रेन की उकसाना लिवाच से हो रहा है।


Advertisement

6 August 2024 at 16:17 IST

Paris Olympics LIVE: नीरज चोपड़ा फाइनल में

भारत के स्टार भाला फेंक एथलीट नीरज चोपड़ा ने पेरिस ओलंपिक की शानदार शुरुआत की। नीरज ग्रुप बी के क्वालिफिकेशन में सबसे पहले शुरुआत करने आए और उन्होंने अपना इस सत्र का शानदार प्रदर्शन करते हुए पहले ही प्रयास में 89.34 मीटर का थ्रो किया जो 84 मीटर के स्वत: क्वालिफिकेशन से काफी अधिक था। नीरज ने अपने स्वर्ण पदक के बचाव की बेहतरीन शुरुआत की है और उनसे फाइनल में भी इसी तरह के प्रदर्शन की उम्मीद है। नीरज के अलावा पाकिस्तान के उनके प्रतिद्वंद्वी अरशद नदीम ने भी पहले ही प्रयास में कमाल का प्रदर्शन किया और 86.59 मीटर का थ्रो कर स्वतः फाइनल के लिए क्वलिफाई कर लिया। नीरज की तरह अरशद का भी यह सीजन का सर्वश्रेष्ठ थ्रो था। 


6 August 2024 at 14:38 IST

Paris Olympics 2024 Live: 7वें नंबर पर किशोर जेना

किशोर जेना तीन प्रयास के बाद फिलहाल 7वें स्थान पर हैं। उन्होंने पहले प्रयास में 80.7 मीटर दूर भाला फेंका, दूसरा प्रयास असफल रहा जबकि किशोर जेना ने तीसरे प्रयास में 80.21 मीटर दूर भाला फेंका। 
 


Advertisement

6 August 2024 at 14:10 IST

Paris Olympics 2024 Live: किशोर जेना की जबरदस्त शुरुआत

भारत के भाला फेंक खिलाड़ी किशोर जेना ने क्वालिफिकेशन राउंड में अपने पहले प्रयास में 80.73 का थ्रो किया


6 August 2024 at 13:41 IST

Paris Olympics 2024 Live: किसके साथ मुकाबला करेंगे नीरज चोपड़ा?

क्वालिफिकेशन राउंड में नीरज का सामना चेक गणराज्य के वाडलेज्च, ग्रेनाडा के एंडरसन पीटर्स, पाकिस्तान के अरशद, केन्या के जूलियस येगो, त्रिनिदाद के वालकॉट और फिनलैंड के हेलैंडर से होगा।


6 August 2024 at 09:26 IST

Paris Olympics 2024 Live: 6 अगस्त को भारत का पूरा शेड्यूल

टेबल टेनिस:

पुरुष टीम (प्री क्वार्टर फाइनल): भारत (हरमीत देसाई, शरत कमल और मानव ठक्कर) बनाम चीन - दोपहर 1.30 बजे

एथलेटिक्स:

पुरुष भाला फेंक (क्वालीफिकेशन): किशोर जेना - दोपहर 1.50 बजे

पुरुष भाला फेंक (क्वालीफिकेशन): नीरज चोपड़ा - दोपहर 3.20 बजे

रेसलिंग: 50 किलोग्राम महिला फ्रीस्टाइल- विनेश फोगाट

महिला 400 मीटर (रेपेचेज): किरण पहल - दोपहर 2.50 बजे

हॉकी:

पुरुष सेमीफाइनल: भारत बनाम जर्मनी - रात 10.30 बजे।


6 August 2024 at 09:21 IST

Paris Olympics 2024 Live: भारत-जर्मनी के बीच हॉकी सेमीफाइनल

पेरिस ओलंपिक में शानदार प्रदर्शन कर रही भारतीय हॉकी टीम आज जर्मनी के खिलाफ सेमीफाइनल मैच खेलने के लिए तैयार है। अगर हरमनप्रीत सिंह की टीम ये मैच जीत जाती है तो ओलंपिक 2024 में उनका मेडल कन्फर्म हो जाएगा। भारत बनाम जर्मनी सेमीफाइनल मुकाबला रात 10: 30 बजे शुरू होगा। 


6 August 2024 at 09:18 IST

Paris Olympics 2024 Live: एक्शन में दिखेंगे नीरज चोपड़ा

भारत के गोल्डन बॉय नीरज चोपड़ा आज पेरिस ओलंपिक में पहली बार एक्शन में होंगे। दोपहर 1: 50 बजे भालाफेंक इवेंट के क्वालिफिकेशन राउंड में नीरज हिस्सा लेंगे। उनके साथ पहली बार ओलंपिक खेल रहे किशोर जेना पर भी भारतीय फैंस की नजर होगी। 
 

Published By : Ritesh Kumar

पब्लिश्ड 6 August 2024 at 09:39 IST