अपडेटेड 28 July 2024 at 19:59 IST

मनु भाकर के मैच से पहले परिवार को थी टेंशन; जीत के बाद मां ने मनाया जश्न, दादी बोली- वो आएगी तो...

पेरिस ओलंपिक में भारत को पहला मेडल दिलाने वाली मनु भाकर जिस वक्त पेरिस में अपना निशाना साध रही थी उस वक्त उनके परिवार में काफी टेंशन का माहौल था।

Follow :  
×

Share


Celebrations At Manu Bhaker's Place | Image: AP/ANI

Manu Bhaker won bronze Medal in Paris Olympics: पेरिस ओलंपिक में भारत को पहला मेडल दिलाने वाली मनु भाकर जिस वक्त पेरिस में अपना निशाना साध रही थी उस वक्त उनके परिवार में काफी टेंशन का माहौल था। ऐसे में भी मनु भाकर ने ब्रॉन्ज मेडल जीतकर अपने परिवार के साथ देश का नाम पूरे विश्व में अमर कर दिया।

झज्जर में मनु के पैतृक घर पर दादी और उनके चाचा टीवी पर मुकाबला देख रहे थे। इस दौरान उनके घर कुछ स्कूली बच्चें भी मौजूद थे। वे मनु भाकर को चीयरअप कर रहे थे। मनु ने शानदार खेल दिखाते हुए जैसे ही मेडल पक्का किया। वैसे ही झज्जर और फरीदाबाद में जश्न शुरू हो गया।

हरियाणा में कैसा था हाल ?

मनु भाकर की दादी ने कहा वह पोती के लौटने पर सोने की चेन देंगी और उसके लिए कुछ मिठाई भी बनाएंगी। मनु भाकर के चाचा ने कहा कि गोल्ड की उम्मीद कर रहे थे लेकिन उन्हें ब्रांज मेडल से खुशी है। मनु की ताई जी निर्मला देवी ने अपनी खुशी जताई है। परिवार के सदस्यों ने कहा कि आगे अभी दो गेम बाकी है। उनमें मेडल जीतने की उम्मीद है। मनु की ताई ने बताया कि उसे घर का खाना पसंद है। इसमें खीर उसकी पसंदीदा है।

मनु की मां ने क्या कहा?

मां ने बताया कि मनु ने टोक्यो ओलंपिक के बाद से बहुत मेहनत की है। इस मेहनत को शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता है। 2018 के बाद से हमारे पास रिश्तेदारों के यहां जाने का भी वक्त नहीं मिला। इस बात से रिश्तेदार नाराज हैं, लेकिन अब मैं सबको मना लूंगी और सबसे मिलूंगी।

मनु के पिता ने शूटिंग में आगे बढ़ाया  

मनु बचपन में अन्य खेल भी खेलती थी, वह बहुत अच्छी स्केटिंग करती थी। मनु के पिता ने शूटिंग में बेहतर करने का सुझाव दिया था। मनु भाकर के पिता ने कहा कि, मनु की जीत पर पूरे देशवासियों को धन्यवाद कहूंगा, क्योंकि उन्होंने आशीर्वाद और शुभकामनाएं दी और कठिन समय में भी साथ दिया। फेडरेशन ने भी बहुत साथ दिया। उसकी मां को विशेष तौर पर धन्यवाद कहूंगा, वह हमेशा मनोबल बढ़ाने का काम करती रही हैं। भारत की महिला निशानेबाज मनु भाकर ने पेरिस ओलंपिक 2024 के 10 मीटर एयर पिस्टल फाइनल में कांस्य पदक जीता है।

ये भी पढ़ें- 4 साल बाद हुआ मनु भाकर के आंसुओं का हिसाब...टोक्यो में खराब हुआ था पिस्टल, पेरिस में मेडल जीतकर बदला | Republic Bharat

Published By : Shubhamvada Pandey

पब्लिश्ड 28 July 2024 at 19:59 IST