अपडेटेड 31 July 2024 at 17:24 IST

लक्ष्य सेन की इस 'करिश्माई' शॉट को देख हिला वर्ल्ड नंबर 3 खिलाड़ी, VIDEO देख आंखों पर नहीं होगा यकीन

VIDEO: इंडोनेशिया के जोनाथन क्रिस्टी के खिलाफ मैच में भारतीय शटलर लक्ष्य सेन ने एक ऐसा करिश्माई शॉट खेला जिसे देखकर हर कोई दंग रह गया।

Follow :  
×

Share


Paris Olympics: Lakshya Sen's exceptional shot vs Christie | Image: Sports 18

Lakshya Sen Video: पेरिस में अपना पहला ओलंपिक खेल रहे भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी लक्ष्य सेन ने बुधवार, 31 जुलाई को विश्व के महान शटलर में से एक जोनाथन क्रिस्टी को 21-18, 21-12 से हरा दिया। इस जीत के साथ ही भारतीय शटलर ने पुरूष एकल के प्री क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया है।

अपने मैच के दौरान 23 साल के लक्ष्य सेन ने एक नो लुक शॉट मारा जिसे देखकर किसी को भी अपनी आंखों पर विश्वास नहीं हो पा रहा। उनका ये शॉट नो लुक होने के साथ साथ बैक हैंड शॉट भी था। लक्ष्य सेन का ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

लक्ष्य सेन का जबरदस्त शॉट

मैच में पहले सेट में लक्ष्य सेन ने वापसी करते हुए 19-18 से बढ़त बना ली थी। इस दौरान उन्होंने बैक हैंड से एक शॉट मारा, जिसने सबका दिल जीत लिया। लक्ष्य के उस शॉट पर दुनिया के तीसरे नंबर के क्रिस्टी दंग रह गए। इस शॉट में लक्ष्य सेन का आत्मविश्वास झलक रहा था। इस शॉट से क्रिस्टी उबर नहीं सके और एक अंक गंवा बैठे।

जोनाथन क्रिस्टी को सीधे सेटों में हराया

लक्ष्य सेन ने विश्व नंबर तीन इंडोनेशिया के जोनाथन क्रिस्टी को सीधे गेमों में 21-18, 21-12 से हरा दिया। इस जीत के साथ लक्ष्य प्री क्वार्टर फाइनल में पहुंच गए हैं। लक्ष्य ने विश्व नंबर तीन के खिलाफ पहले गेम में 8-1 से पिछड़ने के बाद जबरदस्त वापसी करते हुए पहले स्कोर 8-8 से बराबर किया, फिर पहले मिड-वे ब्रेक में 11-9 की बढ़त बनाई।

Olympics

इसके बाद दोनों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिली। एक वक्त स्कोर 18-18 की बराबरी पर भी आ गया था। हालांकि, तब लक्ष्य ने अपनी नब्ज पर काबू पाते हुए खुद को कूल रखते हुए 21-18 से जीत हासिल की। पहला गेम जीतने के बाद लक्ष्य ने दूसरे गेम में भी बेहतरीन शुरुआत की।

Olympics

जोनाथन क्रिस्टी का पेरिस ओलंपिक से सफर खत्म 

मिड-वे ब्रेक में लक्ष्य फिर से बढ़त बनाए हुए थे। इसके बाद दूसरा गेम लक्ष्य ने 21-12 से आसानी से अपने नाम किया। यह मैच 50 मिनट तक चला। पहला गेम लक्ष्य ने 28 मिनट और दूसरा गेम 23 मिनट में अपने नाम किया। दोनों ही एथलीट्स के लिए ये मुकाबला करो या मरो वाला था। हारने वाले खिलाड़ी का सफर पेरिस ओलंपिक में खत्म हो जाता। ऐसे में लक्ष्य ने क्रिस्टी को हराकर उनका सफर पेरिस ओलंपिक में खत्म कर दिया।

ये भी पढ़ें- BREAKING: लक्ष्य सेन ने वर्ल्ड नंबर 3 जोनाथन को हराया, बैडमिंटन प्री-क्वार्टर फाइनल में मिली एंट्री | Republic Bharat
 

Published By : Shubhamvada Pandey

पब्लिश्ड 31 July 2024 at 17:24 IST